
भगवान कृष्ण की शीघ्र कृपा पाने के लिए राशि अनुसार उन्हें अर्पित करें ये चीजें
जन्माष्टमी पर्व हिन्दुओं का सबसे प्रसिद्ध त्यौहार है जो दुनियाभर में बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। ये पर्व भगवान श्रीहरि विष्णु के आठवें अवतार भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है। हिंदू धार्मिक मान्यताओं अनुसार इस दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। कई जगहों पर जन्माष्टमी को गोकुलाष्टमी, कन्हैया आठें, श्रीजी जयंती, कृष्णाष्टमी, कन्हैया अष्टमी और श्रीकृष्ण जयंती के रूप में जाना जाता है। भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद पाने के लिए ये दिन खास माना जाता है। इस दिन राशि अनुसार भगवान श्री कृष्ण को भोग लगाकर आप उनकी शीघ्र कृपा प्राप्त कर सकते हैं।
राशि अनुसार भगवान कृष्ण को इन चीजों का लगाएं भोग:
1. मेष राशि के लोगों को भगवान कृष्ण को लाल पुष्प और लाल वस्त्र अर्पित करने चाहिए।
2. वृषभ राशि के जातकों को खोए के पेड़े और सफेद रंग के वस्त्र भगवान कृष्ण को अर्पित करने चाहिए।
3. मिथुन राशि के लोगों को पीले पुष्प, पीली मिठाई और पीले वस्त्र भगवान को अर्पित करने चाहिए और माखन मिश्री का भोग लगाना चाहिए।
4. कर्क राशि वालों को भगवान कृष्ण को सूखे धनिए का प्रसाद जरूर अर्पित करना चाहिए।
5. सिंह राशि वालों को भगवान कृष्ण को मेवे का भोग लगाना चाहिए।
6. कन्या राशि वालों को भगवान कृष्ण को कमलगट्टे की माला और गुलाबी वस्त्र समर्पित करने चाहिए।
7. तुला राशि वालों को भगवान कृष्ण को पान का भोग लगाना चाहिए।
8. वृश्चिक राशि वालों को भगवान कृष्ण को लकड़ी की बांसुरी चढ़ानी चाहिए।
9. धनु राशि वालों को भगवान कृष्ण को लाल चंदन से स्नान करवाना चाहिए।
10. मकर राशि के लोगों को भगवान कृष्ण को चांदी के बर्तनों में प्रसाद डालकर और तुलसी पत्ता डालकर भोग लगाना चाहिए।
11. कुंभ राशि वालों को भगवान कृष्ण को एक मटकी में माखन मिश्री डालकर भोग अर्पित करना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि भोग में तुलसी के पत्तों का प्रयोग जरूर करें।
12. मीन राशि वालों को भगवान कृष्ण को गले में पीला पटका पहनाना चाहिए।
यह भी पढ़ें: जन्म से भाग्यशाली माने जाते हैं इन नाम के लोग, किस्मत का हमेशा मिलता है साथ
Published on:
19 Aug 2022 11:25 am
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
