3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जन्म से भाग्यशाली माने जाते हैं इन नाम के लोग, किस्मत का हमेशा मिलता है साथ

आज यहां हम कुछ ऐसे अक्षरों के बारे में बात करेंगे जिनसें शुरू होने वाले नाम के लोग किस्मत के धनी माने जाते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 18 Aug 2022, 12:25 PM IST

Name Astrology, astrology, lucky names, lucky people,

जन्म से भाग्यशाली माने जाते हैं इन नाम के लोग, किस्मत का हमेशा मिलता है साथ

Name Astrology: ज्योतिष अनुसार व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर काफी खास माना जाता है। कहते हैं इसका प्रभाव व्यक्ति की करियर लाइफ, पारिवारिक लाइफ, आर्थिक लाइफ से लेकर के लव लाइफ तक पर पड़ता है। आज यहां हम कुछ ऐसे अक्षरों के बारे में बात करेंगे जिनसें शुरू होने वाले नाम के लोग किस्मत के धनी माने जाते हैं। इन्हें हर काम में किस्मत का पूरा साथ मिलता है। जानिए ये किन नाम के लोग हैं।

G अक्षर के नाम के लोग: इस नाम के लोगों की पर्सनालिटी काफी आकर्षक होती है। ये लोग सरल और शांत स्वभाव के होते हैं। किसी का भी दिल आसानी से जीत लेते हैं। अपने काम को शिखर तक पहुंचाने के लिए खूब मेहनत करते हैं। इनकी किस्मत काफी तेज होती है। जिस वजह से इन्हें हर काम में किस्मत का खूब साथ भी मिलता है।

D अक्षर के नाम के लोग: इस नाम के लोग काफी बुद्धिमान होते हैं। इन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा मानी जाती है। ये लोग खुशमिजाज स्वभाव के होते हैं। किसी का भी दिल आसानी से जीत लेते हैं। इनके अंदर एक अलग ही ऊर्जा देखने को मिलती है। ये धन के मामले में काफी लकी माने जाते हैं। इनका जीवन सुख सुविधाओं से भरा रहता है।

K अक्षर के नाम के लोग: इस नाम के लोग भी किस्मत के धनी माने जाते हैं। इनका जीवन सुख सुविधाओं से भरा रहता है। ये जो भी काम करते हैं उसमें सफलता पाते हैं। इन्हें किस्मत का हर काम में साथ मिलता है। ये मिलनसार स्वभाव के होते हैं। किसी का भी दिल तुरंत ही जीत लेते हैं।
यह भी पढ़ें: पल में किसी को भी अपना बना लेते हैं इस राशि के जातक, धन-धान्य के मामले में होते हैं लकी