3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पल में किसी को भी अपना बना लेते हैं इस राशि के जातक, धन-धान्य के मामले में होते हैं लकी

इस राशि के लोग बहुत कलात्मक और रचनात्मक होते हैं। इन्हें परंपराओं से काफी लगाव होता है। ये काफी संस्कारी होते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 17 Aug 2022, 9:22 AM IST

zodiac signs, kark rashi, kark rashi people personality, cancer zodiac sign, astrology,

पल में किसी को भी अपना बना लेते हैं इस राशि के जातक, धन-धान्य के मामले में होते हैं लकी

Kark Rashi People: ज्योतिष शास्त्र अनुसार हर राशि के लोगों में कुछ न कुछ ऐसी खास बात जरूर होती है जो उन्हें एक अलग पहचान दिलाती है। कर्क राशि वालों की बात करें तो ये बेहद मिलनसार स्वभाव के होते हैं। अपने बड़ों का खूब सम्मान करते हैं। इन्हें सामाजिक जीवन जीना काफी पसंद होता है। ये काफी दयालु स्वभाव के माने जाते हैं। इनसें किसी का दुख देखा नहीं जाता और ये हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। इन पर चंद्रमा का विशेष प्रभाव रहता है। जानिए कर्क वालों के बारे में और भी दिलचस्प बातें।

ये अपने करिबियों की काफी चिंता करते हैं। ये जातक अपनी पारिवारिक यादों को बरकरार रखने में प्रवीण होते हैं। ये अपने जीवन के अनुभवों को अक्सर अपने परिवार के लोगों और दोस्तों के साथ साझा करते रहते हैं। इन्हें अपनी मिट्टी से काफी प्यार होता है। ये बहुत कलात्मक और रचनात्मक होते हैं। इन्हें परंपराओं से काफी लगाव होता है। ये काफी संस्कारी होते हैं।

ये कई बार बहुत मूडी हो जाते हैं। ऐसे में इन्हें समझना काफी मुश्किल हो जाता है। तो कई अवसरों पर ये शर्मीले भी हो जाते हैं। इनके काम काफी सराहनीय होते हैं। इनके अंदर असुरक्षा की भावना भी काफी होती है। जिस कारण ये कभी-कभी काफी असंवेदनशील, कठोर, अशिष्ट व्यवहार करने लगते हैं। इन्हें गुस्सा बहुत जल्दी आता है और ये गुस्से में कई बार अपना आपा खो देते हैं।|

बहुत जल्द ही ये किसी के भी साथ घुल-मिल जाते हैं। ये अपना काम निकलवाने में भी माहिर होते हैं। एक बार जिस चीज की जिद्द पकड़ लेते हैं फिर उस जिद्द को पूरा करके ही दम लेते हैं। ये बहुत आसानी से पैसा कमा सकते हैं लेकिन बहुत जल्दी खर्च भी कर देते हैं। अपने मित्रों पर ये काफी पैसा खर्च करते हैं। ये निवेश करने में भी माहिर माने जाते हैं।
यह भी पढ़ें: शनि ग्रह मकर राशि में है विराजमान, जानें किन राशियों पर चल रही है शनि की दशा