10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन 5 उपायों से बनायें अपना नया साल बेहतर, मिलेगी मनचाही सफलता

लाल किताब के अनुसार नये साल में करें ये उपाय
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Dec 09, 2019

इन 5 उपायों से बनायें अपना नया साल बेहतर, मिलेगी मनचाही सफलता

साल 2019 खत्म होने को है और नया साल 2020 अच्छा बीते इसके लिये लाल किताब के अनुसार कुछ विशेष उपाय करें। हर साल ग्रहों का परिवर्तन होता है जो कि सभी राशियों पर अपना प्रभाव डालता है। कभी कुछ राशियों पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है तो कभी कुछ राशियों पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

लाल किताब के अनुसार आइए जानते हैं क्या उपाय करना चाहिये। अगर आपकी उम्र 16 साल से 21 साल तक के बीच की है या फिर 23 साल के पूरे हो चुके हैं तो आप निम्न उपाय कर सकते हैं। इस उपायों को करके आप अपने नये साल को बेहतर बना सकते हैं और मनचाही सफलता प्राप्त कर सकते हैं...

1. अगर साल 2020 में आपकी साढ़ेसाती या ढैय्या लगने वाली है तो काली गाय की सेवा करें। शनिदेव होंगे प्रसन्न

2. आप माथे पर केसर और चंदन मिश्रित तिलक लगाएं।

3. नये साल में पीपल के पेड़ की जड़ में हर दिन जल चढ़ायें, सफलता के द्वार खुलेंगे।

4. साल 2020 में गुरुवार का व्रत रखें, बृहस्पति देव का आशीर्वाद मिलेगा।

5. नये साल में मंगलवार और शनिवार को हनुमानजी का पूजा करें।

6. घर में सुख समृद्धि को बढ़ने के लिए तांबे के लोटे में पानी भरें और उसमें केसर मिसाकर शिवलिंग पर चढ़ायें।

7. आर्थिक तंगी दूर करने के लिए चांदी के लोटे में कच्चा दूध भरें और इसके बाद दूध में शंकर, दही, घी शहद मिलाए लें।