
monday 29April2019 rashifal in hindi
भोपाल। आज वर्ष 2019 के अप्रैल का 29वां दिन यानि सोमवार का दिन है। सोम को चंद्र भी कहा जाता है। ज्योतिष में चंद्र मन का कारक माना गया है। इसका रंग सफेद व रत्न मोती होता है। इस दिन के कारक देव महादेव माने गए हैं।
चंद्र क्यों है खास:
दरअसल जन्मकुंडली में चंद्र का खास महत्व इसलिए भी है क्योंकि इसी से जातक की राशि व राशिनाम सुनिश्चित होता है।
चंद्र ग्रह की गति के कारण ही विंशोत्तरी, योगिनी, अष्टोत्तरी दशा आदि चंद्र ग्रह की गति से ही बनती हैं। वहीं वैदिक ज्योतिष शास्त्र में जातक की राशि को ज्ञात करने के लिए चंद्र ही आधार माना जाता है। जन्म के समय चंद्रमा जिस राशि में स्थित होता है वह जातकों की चंद्र राशि कहलाती है।
पंडित सुनील शर्मा के अनुसार चंद्रमा नौ ग्रहों के क्रम में सूर्य के बाद दूसरा ग्रह है। वैदिक ज्योतिष में यह मन, माता, मानसिक स्थिति, मनोबल, द्रव्य वस्तुओं, यात्रा, सुख-शांति, धन-संपत्ति, रक्त, बायीं आंख, छाती आदि का कारक होता है।
इसका आकार ग्रहों में सबसे छोटा है परंतु इसकी गति सबसे तेज़ होती है। चंद्रमा के गोचर की अवधि सबसे कम होती है। यह लगभग सवा दो दिनों में एक राशि से दूसरी राशि में संचरण करता है।
राशियों व नक्षत्रों से संबंध...
चंद्रमा राशियों में कर्क और नक्षत्रों में रोहिणी, हस्त और श्रवण नक्षत्र का स्वामी होता है।
चंद्र का प्रभाव -
माना जाता है कि यदि किसी जातक की कुंडली में चंद्रमा मजबूत हो तो जातक मानसिक रूप से सुखी रहता है। साथ ही उसकी कल्पना शक्ति भी मजबूत होती है।
वहीं इसके विपरीत पीड़ित या नीच का चंद्रमा जातक को मानसिक पीड़ा देता है। इस दौरान व्यक्ति की स्मृति कमज़ोर हो जाती है।
चंद्र ग्रह का वैदिक मंत्र
ॐ इमं देवा असपत्नं सुवध्यं महते क्षत्राय महते ज्यैष्ठ्याय महते जानराज्यायेन्द्रस्येन्द्रियाय। इमममुष्य
पुत्रममुष्यै पुत्रमस्यै विश एष वोऽमी राजा सोमोऽस्माकं ब्राह्मणानां राजा।।
चंद्र ग्रह का तांत्रिक मंत्र
ॐ सों सोमाय नमः।।
चंद्रमा का बीज मंत्र
ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः।।
2. वृषभ राशिफल / Today Tauras horoscope :
आज आप में से कुछ के जीवन में प्रेम प्रवेश कर सकता है। बैंक या वित्तीय संस्थान से ऋण की तलाश कर रहे हैं, तो सफलता प्राप्त होने की पूर्ण संभावना है। बदलती परिस्थितियों में आप नई रणनीति चुनेंगे। आपकी छवि में निखार आएगा। भागीदारी में आप में से कुछ लोग नवीन व्यवसाय आरंभ कर सकते हैं।
3. मिथुन राशिफल / Today gemini Horoscope :
दोस्तों की मदद से कोई पुराना ऋण वापस मिल सकता है। आज कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। मानसिक अशांति स्वास्थ्य संबंधित विकारों का कारण बन सकती है। इस समय शांत और सकारात्मक रहें यानि टकराव से बचनें की कोशिश करें। उचित विचार के बाद वित्तीय निर्णय लें।
4. कर्क राशिफल / Today cancer Horoscope:
आज आपको आर्थिक लाभ की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपका दृष्टिकोण बदल सकता हैं और ईमानदारी से काम कर सकते हैं। जिससे आपकी रैंक, पारिश्रमिक और लोकप्रियता बढ़ जाएगी। दिन आपके लिए पूरी तरह से सौभाग्यशाली अवधि नहीं है। विवाद के कारण अस्थिरता हो सकती है।
5. सिंह राशिफल / Today leo Horoscope:
आर्थिक नुकसान की भरपाई होने की संभावना है। अपने धन संबंधी मामलों पर ध्यान रखें अन्यथा आपके कुछ लाभ हानि में परिवर्तित हो सकते हैं। संपत्ति से जुड़े फैसले जल्दबाजी में न करें। आप सरकार से किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तरीके से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। यदि आप समय पर अवसर का पूर्ण रूप से उपयोग करते हैं, तो आपको भविष्य में अत्यधिक लाभ प्रदान कर सकता है।
6. कन्या राशिफल / Today virgo Horoscope:
आज आय में वृद्धि की संभावना है। आपके पास नए अधिग्रहण होंगे जो आपकी सामाजिक स्थिति में सुधार करेंगे और आपकी संतुष्टि को बढ़ाएंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। संबंधों में सुधार होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में चीजें आपके पक्ष में होंगी। नए अवसर भी मिलेंगे।
7. तुला राशिफल / Today libra Horoscope:
आपको अपने वरिष्ठों की उपेक्षा का सामना करना पड़ेगा और आपके सहयोगी आपकी कमजोरियों को भुनाने और खेल बिगाड़ने का काम कर सकते हैं, अत: अपनी योजनाओं या अपनी महत्वाकांक्षा का खुलासा या चर्चा न करें। आज का दिन आप में से कुछ के लिए काफी विवादास्पद रह सकता है।
8. वृश्चिक राशिफल / Today scorpio Horoscope:
आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए दिन शुभ है। यदि आपने किसी को पैसे उधार दिए थे, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। इस अवधि में नियोजित कार्य बहुत अधिक परिणाम नहीं दिखाएगा। नौकरीपेशा जातकों का कार्यस्थल पर किसी बुजुर्ग महिला के साथ झगड़ा हो सकता है। आपके लिए सौहार्दपूर्ण समझौता करना श्रेयकर रहेगा। स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें।
9. धनु राशिफल / Today sagittarius Horoscope:
इस समय अपने साहस को बटोरें तथा समय का अधिकतम लाभ उठाने का प्रयास करें। भावनात्मक फैसलों के लिए बहुत अच्छा समय नहीं है। इस अवधि के दौरान आप जो भी निर्णय लेंगे, उसे पूरा करना आपके लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है। आर्थिक दृष्टि से चीजें यथावत रहेंगी। आप अपनी मनोदशा और आत्मविश्वास में गिरावट का अनुभव कर सकते हैं।
10. मकर राशिफल / Today capricorn Horoscope:
व्यापारिक एव व्यावसायिक सन्दर्भ में विरोधी आपकी प्रतिष्ठा बिगाड़ने की चेष्टा कर सकता हैं, अत: सावधान रहें। आपकी नौकरी के हालात में सुधार संभव है। किन्तु स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यस्थल पर अधीनस्थों से विरोध उत्पन्न हो सकता है। आपको अपने भाई-बहनों से सहायता मिलेगी।
11. कुंभ राशिफल / Today Aquarius Horoscope:
ये अपनी क्षमताओं को दिखाने का सही समय है। ब्रेक-अप से बचने के लिए एक-दूसरे का यक़ीन न तोड़ें। आपको नौकरी या काम-काज से जुड़े कई नए विकल्प मिल सकते हैं। हालांकि, जल्दबाज़ी में निर्णय लेने से आपको बचना चाहिए। व्यापारिक संदर्भ में कार्य विस्तार योजनाओं को अमली जामा पहनाने के लिए अपनी तरफ़ से पूरी कोशिश करें। किए गए वादों को निभाएं और दूसरों पर विश्वास करें।
12. मीन राशिफल / Today pisces Horoscope:
नौकरीपेशा जातकों को कार्य स्थल पर बहुत अधिक तनाव और दबाव कुछ हद तक बेचैन कर सकता है। छात्रों के लिए यह दिन शुभ है। आप में से कुछ कमीशन, वाहनों से संबंधित व्यवसाय और कृषि से अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकते हैं। सहयोगियों के विश्वास प्राप्त कर आप आने वाले दिनों में शुभ प्रगति कर पाएंगे।
आज का अंक ज्योतिष:29 April 2019. Aaj ka Ank Jyotishl in Hindi...
अंक 01-
दूसरों पर विश्वास रखते हुए काम बांटने होंगे। दांपत्य में सामंजस्य बैठाने की कोशिश सफल रहेगी।
अंक 02-
कार्यों में लोग अड़ंगे डालेंगे। करीबी व्यक्ति में स्वयं का पैसा उलझेगा।
अंक 03-
स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कठिनाईयों का सामना करना पड़ेगा।
अंक 04-
फाइल खोने से परेशान रहेंगे। वाहन संभल कर चलाएं।
अंक 05-
नौकरी में शिक्षा बहुत बड़ा रोल अदा करेगी। मेहनत के काम तालमेल से करने की कोशिश करें।
अंक 06-
करियर में मनचाही सफलता के लिए अतिरिक्त मेहनत करना होगी।
अंक 07-
लोकप्रियता को बढ़ाने के लिए संपर्क बढ़ाने होंगे। मौसम की मार परेशान करेगी।
अंक 08-
अत्यधिक जोश न दिखाएं। जमीनों के धंधे में पैसा लगने से मन में संशय की स्थिति बनेगी।
अंक 09-
अनबन में सुधार आएगा। घरेलु सुख-सुविधा में बढ़ौतरी करनी होगी।
Published on:
28 Apr 2019 09:18 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
