
आज का पंचांग 15 अगस्त 2018
ज्योतिष पं. गुलशन अग्रवाल
राष्ट्रीय मिति श्रावण 24 शक् सम्वत् 1940 श्रावण शुक्ल पंचमी बुधवार विक्रम संवत् 2075 । सौर श्रावण मास प्रविष्टे 31 जिल्हिजा 03 हिजरी 1439 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 15 अगस्त सन् 2018 ई०। दक्षिणायण, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक।
पंचमी तिथि अर्धरात्रोत्तर 1 बजकर 52 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ, हस्त नक्षत्र सायं 4 बजकर 13 मिनट तक उपरांत चित्रा नक्षत्र का आरंभ, साध्य योग सायं 6 बजकर 44 मिनट तक उपरांत शुभ योग का आरंभ।
बव करण अपराह्न 2 बजकर 40 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चन्द्रमा अर्धरात्रोत्तर 3 बजकर 55 मिनट तक कन्या राशि में उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा। आज ही नाग पंचमी, भारतीय स्वतंत्रता दिवस (72वां) सर्वार्थ सिद्धि योग।
आज जन्म लिए बच्चों के नाम (ण, ठ, पे, पो, रा) अक्षरों पर रख सकते है। आज जन्म लिए बच्चे शरीर से सामान्य होंगे। ऐसे जातक संशयी स्वभाव व प्रदर्शन रहित जीवनयापन करेंगे। भौतिक संसाधनों की ओर झुकाव रहेगा। धनसंपदा से सामान्य होंगे।
पंचांग क्या है
पंचांग या पंचागम् हिन्दू कैलेंडर है जो भारतीय वैदिक ज्योतिष में दर्शाया गया है। पंचांग मुख्य रूप से 5 अव्यवों का गठन होता है, अर्थात् तिथि, वार, नक्षत्र, योग एवं करण। पंचांग मुख्य रूप से सूर्य और चन्द्रमा की गति को दर्शाता है। हिन्दू धर्म में हिन्दी पंचांग के परामर्श के बिना शुभ कार्य जैसे शादी, नागरिक सम्बन्ध, महत्वपूर्ण कार्यक्रम, उद्घाटन समारोह, परीक्षा, साक्षात्कार, नया व्यवसाय या अन्य किसी तरह के शुभ कार्य नहीं किये जाते ।जैसा कि प्राचीन समय से बताया गया है कि हर क्रिया के विपरीत प्रतिक्रिया होती है। इसी तरह जब कोई व्यक्ति पर्यावरण के अनुरूप कार्य करता है तो पर्यावरण प्रत्येक व्यक्ति के साथ समान तरीके से कार्य करता है। एक शुभ कार्य प्रारम्भ करने से पहले महत्वपूर्ण तिथि का चयन करने में हिन्दू पंचांग मुख्य भूमिका निभाता है। पंचांग एक निश्चित स्थान और समय के लिये सूर्य, चन्द्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति को दर्शाता है। संक्षेप में पंचांग एक शुभ दिन, तारीख और समय पे शुभ कार्य आरंभ करने और किसी भी तरह के नकारात्मक प्रभाव को नष्ट करने का विचार प्रदान करता है।
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
