24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाकाल मंदिर में एक बार फिर हुआ चमत्कार, भक्तों को शिव जी ने दिए साक्षात दर्शन

अचानक विडियो में ये अनोखी आकृति नजर आई

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Jun 14, 2019

mahakal mandir ujjain

महाकाल मंदिर में एक बार फिर हुआ चमत्कार, भक्तों को शिव जी ने दिए साक्षात दर्शन

महाकाल मंदिर उज्जैन में प्रतिदिन कोई न कोई चमत्कार होता रहता है, इन सभी चमत्कारों के बारे में मंदिर के पुजारियों को पता रहता है लेकिन वो बाहरी दुनिया से इन सभी चमत्कारों को छुपाते हैं| ऐसा ही एक चमत्कार महाकाल मंदिर में एक बार फिर से हुआ। दरअसल, मंगलवार शाम से एक विडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक सफेद अनोखी आकृति नजर आ रही है। लोगों का मानना है की यह आकृति बाबा बर्फानी की है।

महाकाल बाबा के दर्शन करने आए एक श्रद्धालु ने जब मंदिर का वीडियो बनाया, तो उसे अचानक विडियो में ये अनोखी आकृति नजर आई। बाद में जब इसे ग्रुप में शेयर किया गया, तो लोगों नें इसे शिव जी को साक्षात मानकर बर्फानी बाबा का रूप बताया।

आस्था और श्रद्धा का केंद्र बाबा महाकाल का दरबार

महाकाल बाबा का दरबार आस्था और श्रद्धा का केंद्र है। देश विदेश में मंदिर बहुत प्रसिद्ध है। यहां हर दिन भक्तों की बड़ी संख्या में भीड़ लगी रहती है। पर्वों और त्योहारों पर तो यहां श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ता है। मध्यप्रदेश के उज्जैन शहर में बारह ज्योतिर्लिंगों में एक दक्षिण मुखी महाकाल का यह मंदिर पृथ्वी के नाभिस्थल पर बना है। बताया जाता है, कि महाकाल की प्रतिमा स्वयंभू है। दक्षिणमुखी होने के कारण यह तंत्र और मंत्र सिद्धियों के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध स्थान माना गया है।

मंदिर के अधिकारी के अनुसार

एक तरफ भक्तों का कहना है की यह चमत्कार है तो दूसरी तरफ मंदिर अधिकारियों का कहना है कि, यह चमत्कार नहीं बल्कि मोबाइल कैमरे के लैंस पर लाइट का रिफलेक्शन है। जी हां, मंदिर के सहायक प्रशासनिक अधिकारी एसपी दीक्षित ने बताया कि, यह मोबाइल कैमरे पर सामने से आ रही लाइट का रिफलेक्शन है। जिसे लोग बाबा बर्फानी का आकृति बता रहे हैं। दरअसल, हम जब भी लाइट के सामने मोबाइल कैमरा चलाते हैं, तो लाइट का आकार बढ़ता हुआ दिखाई देता है। मोबाइल ऊंचा-नीचा करने पर साइज भी बढ़ा हुआ दिखाई देता है। महाकाल मंदिर के मामले में भी यही हुआ। मंगलवार को किसी भक्त ने गर्भगृह के सामने से नंदी हॉल का वीडियो बनाया। इस दौरान ऊपर गैलरी पर बड़ा लैंप जल रहा था। उसी लैंप के रिफलेक्शन के कारण ही यह आकृति बनी है।