4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Upay for money: लगातार 11 दिनों तक नियम से करें ये उपाय, कभी नहीं होगी धन की कमी

घर या ऑफिस की तिजोरी में रख दें ये चीज़, व्यक्ति को कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होगी

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

May 13, 2019

dhan upay in hindi

धन की जरूरत हर व्यक्ति को अपने जीवन में होती है और हर व्यक्ति यही चाहता है की उसके पास इतना धन हो की उसकी आवश्यकता की पूर्ति हो जाए। इसलिए दुनिया में हर मनुष्य कड़ी मेहनत कर धन कमाता है। लेकिन कई बार बहुत मेहनत करने के बावजुद भी वे धन कमा नहीं पाते या फिर कमाते भी हैं तो उनके पास धन ठहरता नहीं है। क्योंकि कुछ जातकों की कुंडली में कुछ ग्रहों की स्थिति या फिर गलत जगहों पर ग्रहों का होना इन चीज़ों का कारण होता है। लेकिन ज्योतिषशास्त्र में इसका उपाय भी है। आइए पंडित रमाकांत मिश्रा को अनुसार जानते हैं धन की कमी को दूर करने के लिए क्या उपाय करना चाहिए।

पंडित जी बताते हैं कि, हिंदू धर्म में शंख को बहुत महत्व होता है। मंदिरों में, कथा में या कुछ लोग रोजाना घर की पूजा व आरती में शंख का उपयोग करते हैं। शंख ना सिर्फ शुभ माना जाता है वल्कि वास्तु की दृष्टि से भी यह बहुत अच्छा माना जाता है। इसके घर में होने से भगवान की कृपा भी परिवार के सदस्यों पर हमेशा बनी रहती है। लेकिन शंख अलग-अलग प्रकार के होते हैं। उनमें से एक खास प्रकार है मोती शंख। यह बहुत ही खास और शुभ माना जाता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार अगर इस शंख की विधि-विधान से पूजा कर इसे घर या ऑफिस की तिजोरी में रखा जाए, तो व्यक्ति को कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है। इस शंख को तिजोरी में रखते समय कुछ खास नियमों को ध्यान में रखना चाहिए, आइए जानते हैं...

मोती शंख पर केसर से स्वस्तिक का चिह्न बनाएं, इसके बाद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नमः मंत्र का जाप करें।

मंत्रोच्चार के साथ एक-एक चावल इस शंख में डालें, ध्यान रखें की शंख में डालने वाले चावल टूटे हुए ना हों।

सभी चावलों को एक सफेद रंग के कपड़े की थैली में रखें और 11 दिनों के बाद चावल के साथ शंख को भी उस थैली में रखकर तिजोरी में रखें।

लगातार 11 दिनों तक नियम पूर्वक इस उपाय को करने से घर में कभी धन की कमी नहीं होगी।