5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर की दीवार पर क्यों लगाई जाती है 7 घोड़ों की तस्वीर, जानिए इसकी सही दिशा

Vastu Tips For Home: वास्तु शास्त्र अनुसार इस तस्वीर को घर में लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। व्यक्ति को प्रत्येक क्षेत्र में सफलता मिलती है।

2 min read
Google source verification
Vastu Tips, 7 horses painting for home, Vastu, Vastu shastra, वास्तु, वास्तु शास्त्र, vastu upay, वास्तु उपाय, सात घोड़े की तस्वीर,

घर की दीवार पर क्यों लगाई जाती है 7 घोड़ों की तस्वीर, जानिए इसकी सही दिशा

अधिकतर लोगों के घर में 7 घोड़ों की तस्वीर दीवार पर लगी मिल जाएगी। कुछ लोग इस तस्वीर को शौक-शौक में लगा लेते हैं। तो कुछ किन्हीं विशेष कारणों से लगाते हैं। वास्तु की मानें तो ये तस्वीर घर में लगाना बेहद ही शुभ माना जाता है। कहते हैं इस तस्वीर को घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है। जिससे घर-परिवार के लोगों को तरक्की और सफलता मिलती है। लेकिन इस पेंटिंग का लाभ तभी प्राप्त हो सकता है जब आपने इसे सही दिशा में लगाया हो। जानिए इस पेंटिंग को लगाने की सही दिशा।

7 घोड़ों की कैसी तस्वीर लगाएं: 7 घोड़ों की तस्वीर खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि तस्वीर में घोड़े लगाम से बंधे हुए नहीं होने चाहिए। साथ ही उनका मुख प्रसन्न मुद्रा में हो। घोड़े आक्रोश में न दिख रहे हों। सातों घोड़े अच्छे से दिखाई दे रहे हों। घोड़े भागते हुए दिखाई दे रहे हों।

कहां लगानी चाहिए ये तस्वीर: इस तस्वीर को लगाने के लिए पूर्व दिशा अच्छी मानी जाती है। यानी आप इसे घर की पूर्व दिशा वाली दीवार पर लगा सकते हैं। व्यापार स्थल पर केबिन के अंदर सात दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर लगानी चाहिए। ध्यान रखें कि तस्वीर को इस तरह से लगाएं कि घोड़ें अंदर की तरफ आते हुए दिखाई दें। इस तस्वीर को दक्षिण दीवार पर भी लगा सकते हैं। घर की बैठक में इस तस्वीर को लगाना चाहिए।

7 घोड़ों की तस्वीर लगाने के फायदे: इस तस्वीर को घर में लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। व्यक्ति को प्रत्येक क्षेत्र में सफलता मिलती है। अच्छी नौकरी और नौकरी में प्रोमशन मिलता है। मान-सम्मान में वृद्धि होती है। सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होती है।
यह भी पढ़ें: सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्य 1 महीने तक मीन राशि में रहेंगे स्थित, 5 राशियों पर कुबेर देवता की बरसेगी कृपा