8 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कटनी CSP नेहा पचीसिया पर FIR, MPPSC में 20वीं रैंक पानेवाली की नौकरी खतरे में

Katni CSP Neha Pachisia : वर्दी दागदार... जांच में खुलासा, हत्या के आरोपी को राहत दिलाने करोड़ों की जमीन कौडिय़ों में खरीदी
2 min read
Google source verification

कटनी

image

deepak deewan

Aug 21, 2026

neha pachisia

अधिकारियों के साथ नेहा पच्चीसिया का पति से भी विवाद - image source - neha pachisia instagram

Neha Pachisia : एमपी में एक CSP पर FIR दर्ज की गई है। कटनी में हत्याकांड से जुड़े मामले में आरोपियों को राहत दिलाने के लिए करोड़ों की जमीन के सौदे में कटनी सीएसपी नेहा पचीसिया सहित 3 लोगों पर केस दर्ज किया गया। हत्या के आरोप में जेल में बंद रमेश लोधी के बेटे आकाश ने पचीसिया की शिकायत की थी। जांच में उसके आरोप सही पाए गए। FIR दर्ज होने के साथ ही MPPSC परीक्षा में 20वीं रैंक प्राप्त करनेवाली सीएसपी नेहा पचीसिया की नौकरी खतरे में पड़ गई है। केस दर्ज होने के साथ ही उनपर विभागीय कार्रवाई तय है।

कटनी सीएसपी नेहा पचीसिया पर आरोप था कि 31 मार्च को उनके खेत में काम करने वाले मजदूर झब्बू की हत्या में पुलिस ने पहले पिता-पुत्र और एक अन्य साथी को फंसाया। अब केस में बयान बदलने व राहत देने के नाम 75 लाख रुपए की डिमांड की जा रही है।

जबलपुर आइजी प्रमोद वर्मा ने आइपीएस अनु बेनीवाल से जांच कराई

शिकायत के बाद डीजीपी के निर्देश पर जबलपुर आइजी प्रमोद वर्मा ने आइपीएस अनु बेनीवाल से जांच कराई। उन्होंने सीएसपी पचीसिया और खरीदारों की भूमिका संदिग्ध पाई। जांच रिपोर्ट के बाद जबलपुर आइजी वर्मा के निर्देश पर कुठला थाने में पचीसिया व जमीन के खरीदार मारूफ अहमद हनफी व सीएसपी के कथित बिचौलिया क्षितिजराज बारापात्रे पर (धोखाधड़ी, आपराधिक षड्यंत्र आदि धाराओं में केस दर्ज किया गया।

जांच अफसर का संदेह सीएसपी पचीसिया पर तब और गहरा गया, जब हत्या जैसे संगीन केस में अरेस्ट आरोपियों के खिलाफ 90 दिन में चालान पेश नहीं हुआ और आरोपी को कोर्ट से डिफॉल्ट बेल (वैधानिक जमानत) मिल गई।

करियर खतरे में

CSP नेहा पच्चीसिया के खिलाफ पहले भी अवैध वसूली की शिकायत की जा चुकी है। हाल ही में एक ट्रांसपोर्ट कारोबारी ने उनकी वसूली की शिकायत की जिससे वे सुर्खियों में आ गईं। नेहा पच्चीसिया, एमपीपीएससी की राज्य प्रशासनिक सेवा के माध्यम से मध्यप्रदेश पुलिस सेवा में DSP बनीं थीं। केस दर्ज होने के बाद उनके करियर पर खतरा मंडराने लगा है। नियमानुसार उनपर पर विभागीय कार्रवाई तय है।

तीनों पर ये आरोप

नेहा पच्चीसिया, सीएसपी: जेल में बंद रमेश लोधी पर दबाव डालकर जमीन की रजिस्ट्री कराने व दबाव के आरोप।

क्षितिजराज बारापात्रे, बिचौलिया: जमीन सौदे में वि�ाीय भूमिका, खरीदार के खाते में क्र5 लाख भेजने, शाइन पार्टनर्स के खाते से जुड़े होने का आरोप।

मारूफ अहमद हनफी, खरीदार: 18.20 लाख रुपए में जमीन की रजिस्ट्री कराने और सौदे में भूमिका का आरोप।