30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वास्तु शास्त्र : ये चार चीजें आपके घर को भी भर देंगी खुशियों से

जीवन में हर तरह की खुशहाली...
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 23 Mar 2020, 6:52 PM IST

vastu shastra tips for happiness in every family

vastu shastra tips for happiness in every family

वास्तु शास्त्र घर, प्रासाद, भवन अथवा मन्दिर निर्मान करने का प्राचीन भारतीय विज्ञान है, जिसे आधुनिक समय के विज्ञान आर्किटेक्चर का प्राचीन स्वरुप माना जा सकता है। इसे लेकर संस्कृत में कहा गया है कि... गृहस्थस्य क्रियास्सर्वा न सिद्धयन्ति गृहं विना।

जानकारों की मानें तो वास्‍तुशास्‍त्र में खुशहाल और समृद्ध जीवन के लिए तमाम उपाय बताए गए हैं। इन्‍हें अपनाने से घर की नकारात्‍मक ऊर्जा दूर हो जाती है और सकारात्‍मक ऊर्जा का वास होता है।

इससे आपके घर में, रिश्‍तों में और जीवन में हर तरह की खुशहाली होती है। इसमें जहां दिशाओं के आधार पर कई बातें करने व न करने योग्य बताई गईं हैं वहीं कुछ ऐसी वस्तुओं का उल्‍लेख किया गया है जिनके संबंध में दावा किया जाता है कि ये आपके जीवन की दशा और दिशा को बदल देती हैं।

MUST READ : 2020 -उल्का पिंड से लेकर कोरोना तक की भविष्यवाणियां

ऐसी ही कुछ वस्तुओं के बारे में वास्तु की जानकार एम लोहनी बताते हुए कहती हैं कि वास्तु में मिट्टी को काफी महत्व दिया गया है, साथ ही इनका उपयोग न केवल आपके जीवन में समृद्धि और सकारात्‍मकता लाती है, बल्कि काफी शुभता भी प्रदान करती है...

1. आर्थिक संकट दूर कर समृद्धि लाती हैं : मिट्टी के प्रतिमाएं
यूं तो आज के दौर में बाजार में प्‍लास्‍टर ऑफ पेरिस की तमाम तरह की मूर्तियां मिल जाती हैं, जो कि देखने में काफी खूबसूरत होने के साथ ही आकर्षक भी होती हैं। लेकिन वास्‍तु शास्‍त्र के अनुसार यह मूर्तियां घर की सुख-समृद्धि में वृद्धि नहीं करती। वहीं वास्‍तु के अनुसार पूजा के लिए सदैव मिट्टी की ही मूर्ति ही होनी चाहिए। यह घर में खुशहाली और समृद्धि लेकर आती है। इसके अलावा इससे आर्थिक संकट भी दूर होते हैं।

MUST READ : वास्तु शास्त्र-कहां बंद है आपकी किस्मत का ताला?

2. सकारात्‍मक ऊर्जा के लिए अत्‍यंत शुभ : मिट्टी का दीपक
आज भगवान के सामने घरों में दीपक जलाने की जगह झालरों या बल्बों से रोशनी का प्रचलन है। पहले के समय या आज भी कई घरों में यहां दीपक का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन कई लोग इस समय कुछ अलग तरह के दीपकों का उपयोग करने लगे हैं। यानी कि पूजा घरों में मिट्टी के दीपकों यह प्रचलन से लगभग बाहर ही होता जा रहा है।

वहीं वास्‍तु शास्‍त्र में मिट्टी के दीपक की ही मान्‍यता है। कहा जाता है कि यह घर में सकारात्‍मक ऊर्जा लेकर आता है। यही वजह है कि शनिवार को शमी के नीचे भी मिट्टी का दीपक जलाना चाहिए। ताकि ईश्‍वर की कृपा बनी रहे।

3. मिट्टी का घड़ा भी लाता है समृद्धि
आज के दौर में घरों में फ्रीज या एसी तो होते हैं, लेकिन मिट्टी का घड़ा नहीं होता, जबकि वास्तु के अनुसार घर में मिट्टी का घड़ा रखना शुभ होता है।

MUST READ : फेंगशुई-हाथी का महत्व हिंदू व बौद्ध धर्म से लेकर स्वप्नशास्त्र तक

मिट्टी के घड़े के साथ कुछ नियम का भी पालन भी जरूरी है। एक तो कभी भी घड़े को खाली नहीं रखना चाहिए। गर्मियों के मौसम में पानी भरकर रखें। कहते हैं कि ऐसा करने से देवी-देवताओं का वास होता है। वहीं सर्दियों के मौसम में भी घर में घड़े को खाली नहीं रखना चाहिए। इसके लिए सर्दी के मौसम में उसमें अनाज डालकर रखें। इसके पीछे यह कारण माना जाता है कि यदि घड़ा खाली रहा, तो यह घर की सुख-समृद्धि में बाधक होता है।

4. मिट्टी के गमला : देता है सकारात्‍मकता
भले ही आजकल प्‍लास्टिक के गमले काफी चलन में हों, लेकिन वास्‍तु शास्‍त्र के अनुसार मिट्टी के गमले ही रखने चाहिए। इन्हे परिवार के लोगों की अच्‍छी सेहत और सकारात्‍मकता के लिए काफी महत्‍वपूर्ण माना गया है। इसके साथ ही यह भी माना जाता है कि मिट्टी के गमलों में लगे पौधे से मन में शांति का वास होता है।

कुल मिलाकर वास्तु के अनुसार मिट्टी की मूर्ति, मिट्टी के दीपक और मिट्टी के घड़े के साथ ही मिट्टी के गमले से भी घर में सकारात्‍मकता आती है।