20 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वास्तु टिप्स: घर में सूर्य मूर्ति लगाने से हर काम में मिलती है सफलता, जानिए इसे लगाने की सही दिशा

इस प्रतिमा को घर में लगाने से आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होती है। जिससे घर परिवार के लोगों की तरक्की होती है। घर में किसी भी प्रकार का वास्तु दोष नहीं रहता।

2 min read
Google source verification
surya yantra, surya dev, vastu tips, vastu tips for home, vastu shastra, वास्तु शास्त्र, वास्तु टिप्स, vastu,

वास्तु टिप्स: घर में सूर्य मूर्ति लगाने से हर काम में मिलती है सफलता, जानिए इसे लगाने की सही दिशा

Vastu Tips For Home: ज्योतिषशास्त्र अनुसार सूर्य देव को ग्रहों का राजा माना जाता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में ये ग्रह मजबूत होता है उसे समाज में हर जगह सम्मान मिलता है। ऐसे लोगों के जीवन में सुख सुविधाओं की कोई कमी नहीं रहती। वास्तु अनुसार घर में सूर्य देव की प्रतिमा रखना बेहद शुब माना जाता है। कई लोग तो अपने घर के मेन गेट के ऊपर सूर्य यंत्र या सूर्य मूर्ति की स्थापना कर देते हैं। कहते हैं ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पाती। जिससे घर परिवार के लोगों की तरक्की में कोई बाधा उत्पन्न नहीं होती। जिन लोगों की कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर है उन्हें अपने घर पर ये प्रतिमा जरूरी लगानी चाहिए।

सूर्य की प्रतिमा लगाने के लाभ: इस प्रतिमा को घर में लगाने से आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होती है। जिससे घर परिवार के लोगों की तरक्की होती है। घर में किसी भी प्रकार का वास्तु दोष नहीं रहता। साथ ही घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है। ऑफिस या कार्यालय में भी सूर्य देव की प्रतिमा लगाना बेहद शुभ माना जाता है।

सूर्य प्रतिमा किस धातु की लगाएं: आप अपनी इच्छानुसार किसी भी धातु की सूर्य देव की प्रतिमा लगा सकते हैं। वास्तु अनुसार सूर्य देव की लकड़ी से बनी मूर्ति लगाने से परिवार के लोगों का मान-सम्मान बढ़ता है। सूर्य देव की मिट्टी या पत्थर से बनी प्रतिमा लगाने से कार्यों में बाधाएं नहीं आती हैं। वहीं सूर्य देव की तांबे से बनी मूर्ति घर में रखने से जीवन की सभी परेशानियों का अंत हो जाता है और जीवन में सकारात्मकता आती है। सूर्य देव की चांदी से बनी मूर्ति रखने से वर्चस्व बढ़ता है। सोने से बनी प्रतिमा रखने से धन-धान्य में बढ़ोतरी होती है।

किस दिशा में लगाएं सूर्य देव की प्रतिमा: इस प्रतिमा को घर की उत्तर दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। इस मूर्ति को लगाने के लिए रविवार का दिन शुभ माना जाता है। इस प्रतिमा को लगाने का सबसे शुभ समय रात 12 बजे से 3 बजे के बीच का माना जाता है। क्योंकि इस दौरान सूर्य देव पृथ्वी के उत्तरी भाग में होते हैं। ऑफिस में सूर्य प्रतिमा दक्षिण-पश्चिम दिशा में लगानी चाहिए। सूर्य ग्रह को मजबूत करना चाहते हैं तो इनकी मूर्ति को घर की पश्चिम दिशा में शाम 6 बजे से रात 9 बजे के बीच में लगाना चाहिए।

सूर्य देव की ये प्रतिमा मानी जाती है सबसे शुभ: सूर्य देव की सात घोड़ों वाली तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है। इस तस्वीर को लगाने की सही दिशा घर की पूर्व दिशा है। कहा जाता है इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
यह भी पढ़ें: अप्रैल माह में बदलेगी इन राशियों की तकदीर, गुप्त धन की प्राप्ति के प्रबल आसार