1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Venkatesh Iyer : वेंकटेश अय्यर ने की शादी, फैशन डिजाइनर श्रुति रघुनाथन के साथ लिए सात फेरे

Venkatesh Iyer marriage Venkatesh Iyer wife Shruti Raghunathan वेंकटेश अय्यर और श्रुति रघुनाथन की सगाई पिछले साल ही हो चुकी थी और अब इन दोनों ने शादी की रस्में भी पूरी कर ली हैं।

2 min read
Google source verification
Venkatesh Iyer marriage Venkatesh Iyer wife Shruti Raghunathan

Venkatesh Iyer marriage Venkatesh Iyer wife Shruti Raghunathan

Venkatesh Iyer marriage Venkatesh Iyer wife Shruti Raghunathan एमपी के मशहूर क्रिकेटर वेंकटेश अय्यर Crickter Venkatesh Iyer ने शादी कर ली है। वेंकटेश अय्यर ने श्रुति रघुनाथन के साथ कोयंबटूर में विवाह किया। दोनों दक्षिण भारतीय परिवारों से हैं और यही कारण है कि परंपरागत रस्मो रिवाज के साथ वे विवाह बंधन में बंधे। विवाह समारोह में चुनिंदा लोगों को ही आमंत्रित किया गया था। वेंकटेश अय्यर और श्रुति रघुनाथन की सगाई पिछले साल ही हो चुकी थी और अब इन दोनों ने शादी की रस्में भी पूरी कर ली हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स टीम की ओर से आईपीएल में खूब चौके छक्के उड़ानेवाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर वेंकटेश अय्यर Crickter Venkatesh Iyer की जीवन की नई पारी शुरु हो गई है। इंदौर निवासी वेंकटेश अय्यर, फैशन डिजाइनर श्रुति रघुनाथन के साथ विवाह बंधन में बंध गए हैं। विवाह समारोह कोयंबटूर में आयोजित किया गया जहां दक्षिण भारतीय रीति रिवाजों के साथ दोनों ने सात फेरे लिए।

यह भी पढ़ें : Guna Seat: एक्जिट पोल के बाद यादवेंद्र सिंह का बड़ा दावा, बताया- क्यों हारेंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया!

विवाह समारोह में वर और वधू पक्ष के परिजन और कुछेक रिश्तेदार व मित्र ही शामिल हुए। शादी के बाद सोशल मीडिया में विवाह समारोह की कुछ तस्वीरें Venkatesh Iyer marriage pics वायरल हुईं जिनमें वेंकटेश अपनी जीवनसंगिनी श्रुति के साथ वैवाहिक रस्में निभाते नजर आ रहे हैं। दोनों ने पिछले साल नवंबर में सगाई की थी।

वेंकटेश अय्यर इस बार आईपीएल में खासे सफल रहे। कोलकाता नाइट राइडर्स टीम की ओर से खेलते हुए इस आलराउंडर ने खासतौर पर बैटिंग में जबर्दस्त प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें : Exit Poll 2024: एग्जिट पोल ने एमपी कांग्रेस के होश उड़ाए, छिंदवाड़ा में नकुल नाथ और राजगढ़ में दिग्विजय सिंह की भी हार का अनुमान

उनकी पत्नी श्रुति रघुनाथन फैशन डिजाइनर हैं। वेंकटेश श्रुति से पहली बार एक कामन फ्रेंड के माध्यम से मिले थे। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं और फिर श्रुति और वेंकटेश ने सगाई कर ली। अब ये दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं। श्रुति ने बीकॉम किया और इसके बाद फैशन मैंनेजमेंट में मास्टर्स की डिग्री ली। वे बैडमिंटन प्लेयर भी हैं। लैंडमार्क बैडमिंटन लीग 2022 में वूमन डबल्स में श्रुति रनर-अप रह चुकी हैं।

Story Loader