
महात्मा विदुर बहुत ही बुद्धिमान और दूरदर्शी माने जाते हैं। विदुर महाभारत के पात्रों में से एक ऐसे नाम हैं, जो कि बुद्धिमता और ज्ञान के लिये पूजे जाते हैं। लोग आज भी उनकी नीतियों को अपने जीवन में अनुसरण कर आगे बढ़ते हैं। महात्मा विदुर ने 5 ऐसी चीजें बताई हैं जिनके पास होने से व्यक्ति सभी सुखों का भोग कर सकता है। इन बातों को ध्यान में रखकर किसी भी व्यक्ति का भाग्य चमक सकता है.....
मीठा बोलने वाला व्यक्ति
मीठा बोलने वाला व्यक्ति की जुबान पर हमेशा मां सरस्वती का वास होता है व उस व्यक्ति पर हमेशा सरस्वती देवी की कृपा बनी रहती है। कहा जाता है की अपनी मीठी वाणी बोलने वाला व्यक्ति अपनी जरुरतों को किसी की तृष्णा में परिवर्तित कर सकता है। विदुर नीति के अनुसार जो व्यक्ति मधुर वचन बोलता है उसका भाग्य हमेशा उसका साथ देता है।
आज्ञाकरी और सौभाग्यशाली संतान
विदुर नीति के अनुसार आज्ञाकरी संतान एक सुगंधित फूल के समान मानी जाती है जो की पूरे माहौल व अपने आसपास खूशबू फैला देती है। आज्ञाकारी संतान हर दंपति की इच्छा होती है। जो कि उसके कुल का नाम रोशन करती है। वहीं जिन लोगों की संतान इस युग में आज्ञाकारी होती है वे माता-पिता सौभाग्यशाली होते हैं।
रोग मुक्त व्यक्ति
रोग छोटा हो या बड़ा वह किसी भी व्यक्ति के शरीर को कमजोर कर देता है। वह ठीक से काम नहीं कर पाता और बार-बार बीमार हो जाता है। विदुर के अनुसार जो व्यक्ति स्वस्थ्य व निरोगी है वह बहुत ही भाग्यशाली है। निरोगी काया धरती के सभी सुखों पर भारी होती है और धरती के समस्त सुखों का सुख भोग कर सकता है।
ज्ञानः व्यक्ति की सबसे बड़ी दौलत
ज्ञानी व्यक्ति कहीं भी अपना गुजर कर सकता है। जिस व्यक्ति के पास ज्ञान होता है वह इंसान बहुत अमीर होता है। क्योंकि ज्ञान ना तो चोरी किया जा सकता है ना ही किसी से जबरदस्ती प्राप्त किया जा सकता है और तो और ज्ञान कभी खत्म ना होने वाली चीज होती है। व्यक्ति का ज्ञान सदैव उसके लिए विपरीत समय में एक हथियार की भांति कार्य करता है और हमेशा व्यक्ति के साथ ही रहता है। आज के दौर में ज्ञान ही व्यक्ति की आय का सबसे बड़ा साधन है।
अच्छे आचरण वाली स्त्री
कहावत है ना कि एक स्त्री पूरे घर को संवार देती है, एक कामयाब व्यक्ति के पीछे एक स्त्री का सहयोग होता है। अगर स्त्री चाहे तो घर को स्वर्ग बना सकती है। वहीं अगर घर में अच्छे स्वभाव और अच्छे विचार वाली स्त्री रहती है, तो वह घर हमेशा तरक्की करता है और सुख-समृद्धि हमेशा वहां बनी रहती है। अच्छे आचरण वाली स्त्री घर में लक्ष्मी के समान होती है और उसके यहां धन-ऐश्वर्य और प्रेम बना रहता है।
Updated on:
21 Dec 2019 02:26 pm
Published on:
21 Dec 2019 02:26 pm
