20 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कहीं इस दिशा में तो नहीं लगी आपके घर घड़ी, आज ही बदलें जगह वरना….

कहीं इस दिशा में तो नहीं लगी आपके घर घड़ी, आज ही बदलें जगह वरना....

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Feb 23, 2020

कहीं इस दिशा में तो नहीं लगी आपके घर घड़ी, आज ही बदलें जगह वरना....

आजकल वास्तु का बहुत चलन है और हर व्यक्ति अपन घर से लेकर हर जरुरी जगह पर वास्तु के अनुसार ही कार्य करते हैं। वहीं अपने घर पर रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाली चीजों का सही दिशा में होना भी बहुत जरुरी है, उन्हीं में से एक है घड़ी ( wall clock ) जी हां, घर में घड़ी बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जाती है।

इसी के साथ वास्तु के अनुसार घड़ी से जुड़ी कई जरुरी बातें हैं जो कि हमें ध्यान रखना चाहिये, वरना हमारा बुरा समय आने में समय नहीं लगेगा। तो आइए जानते हैं घड़ी की सही दिशा व अन्य कुछ बातें...

1. दक्षिण दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के दक्षिणी हिस्से में कभी घड़ी नहीं लगानी चाहिए। दक्षिण में लगाई हुई घड़ी परिजनों की आयु और सौभाग्य के लिए अशुभ मानी जाती है। क्योंकि यह दिशा यम की दिशा मानी जाती है।

2. उत्तर, पूर्व तथा पश्चिम दिशा

घड़ी लगाने के लिए उत्तर, पूर्व तथा पश्चिम दिशा को उत्तम माना जाता है। इनमें से किसी एक दिशा में घड़ी लगाने से घर में शुभ समय आता है।

3. पुरानी या बंद पड़ी घड़ियां

बहुत पुरानी, बार-बार खराब होने वाली और धुंधले शीशे वाली घड़ियां भी शुभ नहीं मानी जातीं। ये परिवार की सफलता में बाधक होती हैं। इससे परिश्रम का उचित फल नहीं मिलता। रुक-रुक कर चलने वाली घड़ी कार्यालय में नकारात्मक ऊर्जा तथा सुस्ती लाती हैं।

4. कभी भी दरवाजे पर ना लगाएं घड़ी

दरवाजे पर घड़ी लगाना शुभ नहीं माना गया है। कहते हैं कि इससे घर में खुशियों के क्षण प्रवेश नहीं करते और परिवार में अच्छा माहौल नहीं रहता।

5. घड़ी का समय हमेशा सही रखें

घड़ी का समय बिल्कुल सही या दो-तीन मिनट आगे रखना चाहिए। निर्धारित समय से पीछे रखने से जीवन में बाधाएं आती हैं। ऐसा व्यक्ति परिश्रम का फल तथा प्रसन्नता प्राप्त करने में पीछे रहता है। वहीं, इससे दैनिक कार्यों में भी परेशानी हो सकती है।