7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Surat dharmik news : ‘..दादी के आंचल के हम फूल निराले हैं’, -भक्ति रंग से रंगा रानी सती मंदिर…

  #परशुराम कुंड में मूर्ति स्थापना के लिए मिले एक लाख रुपए #पीसीपी में ‘मेरे श्याम की आराधना’ कल

2 min read
Google source verification
Surat dharmik news : ‘..दादी के आंचल के हम फूल निराले हैं’, -भक्ति रंग से रंगा रानी सती मंदिर...

Surat dharmik news : ‘..दादी के आंचल के हम फूल निराले हैं’, -भक्ति रंग से रंगा रानी सती मंदिर...

सूरत. यह सुंदर श्रृंगार सुहाना लगता है.... भक्तों का तो दिल दीवाना लगता है... और दादी के आंचल के हम फूल निराले हैं... इत्यादि भजनों की प्रस्तुति से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। शक्ति धाम सेवा समिति द्वारा आयोजित भादी अमावस्या महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को सिटीलाइट स्थित राणी सती मंदिर कुछ ऐसा ही माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम की शुरुआत शाम पांच बजे हुई, जिसमें भजन गायक मुकेश दाधीच, वर्षा रानी और राकेश अग्रवाल ने एक से बढकऱ एक भजनों की प्रस्तुति दी। मंदिर में उपस्थित दादी भक्त भावविभोर होकर नाचने लगे। इस अवसर पर पूरे मंदिर को भव्य रुप से सजाया गया है। मंदिर में टिमटिमाती रोशनी की गई है। इससे पूर्व सुबह नौ बजे दादी की चरण पादुका का महाअभिषेक किया गया। शनिवार को सुबह 5 बजे से धोक जात 9 बजे दादी का महाभिषेक किया जाएगा। दोपहर 2.30 बजे बबीता अग्रवाल एवं कुसुमलता झुनझुनवाला मंगल पाठ का वाचन करेंगी। शाम 7.30 बजे ज्योत भजन में सत्तूजी राधे-राधे भजनों की प्रस्तुति देंगे।
-----------------------

परशुराम कुंड में मूर्ति स्थापना के लिए मिले एक लाख रुपए

सूरत. अरुणाचल प्रदेश में स्थित तीर्थ परशुराम कुंड में भगवान परशुराम की पंचधातु से बनी मूर्ति की स्थापना के लिए मनपा की स्लम इंप्रूवमेंट समिति के चेयरमैन व वार्ड नम्बर 18 के नगर सेवक दिनेश राजपुरोहित ने एक लाख रुपए की सहायता प्रदान की है।

शुक्रवार को विप्र फाउंडेशन सूरत के प्रतिनिधिमंडल ने युवा महामंत्री पवन सेवदा के नेतृत्व में राजपुरोहित से मुलाकात की। उन्हें भारत भूमि के अलौकिक तीर्थ अरुणाचल प्रदेश स्थित परशुराम कुंड में भगवान परशुराम की प्रतिका की स्थापना के बारे में बताया। इसे देखते हुए राजपुरोहित ने अपनी ओर से सहयोग राशि भेंट की।
------------------------------

पीसीपी में ‘मेरे श्याम की आराधना’ कल

सूरत. गोडादरा स्थित प्रियंका सिटी पल्स सोसायटी के क्लब हाउस में रविवार को ‘मेरे श्याम की आराधना’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आयोजक पवन अग्रवाल ने बताया कि हमारे कान्हा के जन्मोत्सव के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम शाम सवा चार बजे प्रारंभ होगा।

स्थानीय अजय-विजय, प्रदीप गोयल व जयपुर के आयुष सोमानी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। अपने भजनों से बाबा को रिझाएंगें। कार्यक्रम में बाबा का अलौकिक दरबार, छप्पन भोग, श्याम रसोई, लक्की ड्रा व बाबा का खजाना भी होगा।
-----------------------