
Weather
Weather Forecast: मध्यप्रदेश के कई जिलों में ठंड ने जोरदार दस्तक दी है। देर से ही सही लेकिन ठंड ने जिले में दस्तक दे दी है। बीते दिन अचानक ठंड चमक उठी। रात का तापमान 12.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो कि इस सीजन का सबसे कम रहा। वहीं, अधिकतम तापमान भी 27 डिग्री रहा।
दरअसल, इस साल दिवाली के सप्ताहभर बाद भी ठंड नहीं आने के कारण लेटलतीफी मानी जा रही थी लेकिन 18 नवंबर से ठंड शुरू हो गई है। पचमढ़ी, बैतुल सहित प्रदेश के टॉप-10 ठंडे जिलों में राजगढ़ भी शामिल हो रहा है। जिसका असर सुबह-सुबह देखा जा रहा है। सुबह कोहरा छाने लगा है, 10 बजे तक ठंडक बनीं हुई है। दिन में भी ठंडी हवाएं चलने लगीं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में ठंड धीरे-धीरे और बढ़ने लगेगी। ठंड का पूरा मौसम अब पूरी तरह से शुरू भी हो चुका है। धीरे-धीरे पारा और लुढ़कने के आसार हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल के अनुसार उत्तरी हवाओं का यह असर है। उत्तर भारत में शुरू हुई बर्फबारी का असर दिल्ली और समीपवर्ती राज्यों के साथ ही मप्र में भी हुआ है। इसीलिए राजगढ़ में अचानक से ठंड चमकी है। यहां सुबह-सुबह पौधों पर ओस की बूंदें जमने लगी हैं। ठंडक अचानक से बढ़ गई है। पूरे जिले में एक साथ ठिठुरन बढ़ी है। हालांकि देर से ही सही लेकिन ठंडक आने से अब रबी के सीजन की फसलों को फायदा पहुंचने लगा है।
Published on:
20 Nov 2024 04:56 pm
बड़ी खबरें
View Allसमाचार
ट्रेंडिंग
