23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Health / Walnut : क्या है अखरोट में ऐसा कौन – कौन से पोषक तत्व होते हैं अखरोट में

Walnut : क्या है अखरोट में ऐसा कौन – कौन से पोषक तत्व होते हैं अखरोट में

Walnut : अखरोट को अत्यधिक स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है। इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और खनिज जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं। इसके साथ ही, इनमें एंटीऑक्सिडेंट्स भी होते हैं, जो शरीर में सूजन और ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Puneet Sharma

•

Updated: 24 Sep 2024, 8:35 AM IST

Benefits of Walnut

Benefits of Walnut

Walnut : अखरोट को अत्यधिक स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है। इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और खनिज जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं। इसके साथ ही, इनमें एंटीऑक्सिडेंट्स भी होते हैं, जो शरीर में सूजन और ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में सहायक होते हैं। नियमित रूप से अखरोट का सेवन करने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं, जैसे हृदय स्वास्थ्य में सुधार, मस्तिष्क की कार्यक्षमता में वृद्धि और कुछ प्रकार के कैंसर के जोखिम में कमी।

सुबह के समय अखरोट (Walnut) का सेवन करना वास्तव में लाभकारी हो सकता है। प्रोटीन, स्वस्थ वसा और फाइबर का अच्छा स्रोत होने के नाते, ये एक संतोषजनक और पौष्टिक नाश्ते का विकल्प प्रदान करते हैं। इन पोषक तत्वों का संयोजन पेट को भरा हुआ रखता है, निरंतर ऊर्जा प्रदान करता है और वजन को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।

अखरोट में मौजूद पोषक तत्व Nutrients present in walnuts

अखरोट अपने गुणों से जाना जाता है इसमें इतने पोषक तत्व मौजूद होते है कि यह अकेला सब पर भारी होता है। इसमें कॉपर, फॉलिक एसिड, फॉसफोरस, विटामिन बी6, मैंगनीज, आयरन, जिंक, सेलेनियम, नियासिन, विटामिन ई, आदि मौजूद होने के कारण यह संपूर्ण माना जाता है।

यह भी पढ़ें : अखरोट का सेवन रखेगा आपको इन 5 बीमारियों से दूर, जानिए क्या है इसके खाने के फायदे

अखरोट के स्वास्थय लाभ Health Benefits of Walnuts

ब्रेन हेल्थ के लिए फायदेमंदBeneficial for brain health

अखरोट (Walnut) में ओमेगा-3 मौजूद होता है जो ब्रेन के​ लिए फायदेमंद माना जाता है। इससे याददाश्त में सुधार मिलता है साथ ही कॉग्रेटिव फंक्शन को बढ़ावा मिलता है।

हार्ट के लिए जरूरीessential for the heart

अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होने के कारण हार्ट रिस्क को कम कर देता है यह हमारे कोलेस्ट्रॉल् लेवल में सुधार करता है और सूजन को कम कर देता है जिससे हार्ट हेल्थ को बढ़ावा मिलता है।

ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखता हैControls blood sugar level

अखरोट में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है जो फाइबर और हेल्दी फैट का अच्छा स्रोत माना जाता है। ये कारक बेहतर ब्लड शुगर कंट्रोल में मदद करते हैं, जिससे वे डायबिटीज वाले लोगों के लिए बेहतरीन ऑप्शन बन जाते हैं।

आंखों के लिए फायदेमंदBeneficial for the eyes

अखरोट में आंखों के लिए फायदेमंद माने जाने वाले विटामिन ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते है जो मैक्युलर डिजनरेशन को रोकने में मदद करते हैं इसलिए अखरोट को आंखों के लिए फायदेमंद माना जाता है।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

यह भी पढ़ें : यदि आप भी खाते हो अखरोट तो हो जाए सावधान, जान लीजिए इसके नुकसान, नहीं तो चुकानी पड़ेगी भारी कीमत

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।