
Mobile Food Testing Lab-- कहां पर.. मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब ने की 36 नमूनों की जांच, 2 नमूने पाए गए अमानक
शुद्ध के लिए युद्ध अभियान-
चूरू. जिले में चलाए जा रहे शुद्ध के लिए युद्ध अभियान में जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा टीम ने 21 फरवरी 2022 को सरदारशहर में तेल व मावा की मिठाई के दो नमूने लिए इस दौरान मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब ने 36 जांच की जिसमें 2 नमूने अमानक मिले। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.मनोज शर्मा ने बताया कि सोमवार को खाद्य सुरक्षा टीम ने कार्रवाई कर दो नमूने लिए है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी फूलसिंह बाजिया ने बताया कि सरदारशहर में सारथी पैकेजिंग उद्योग से रिफाइंड सोयाबीन तेल का एक नमूना लिया गया। इसी तरह फर्म सत्यनारायण मुकेश कुमार से मावा की मिठाई का एक नमूना लिया गया। दोनों नमूनों को जांच के लिए जयपुर प्रयोगशाला भिजवाया गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त करने पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। व्यापारियों को शुद्ध वह ताजा खाद्य सामग्री बेचने के लिए पाबंद किया गया। सरदारशहर में बीकानेर से आई मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब(चल प्रयोगशाला ) मौके पर ही आम जनता व व्यापारियों के द्वारा विक्रय किए जा रहे खाद्य पदार्थों की जांच की गई। 36 खाद्य पदार्थों की जांच में 2 अमानक मिले। मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब (चल प्रयोगशाला ) मंगलवार 22 फरवरी को तारानगर में जांच करेगी। सीएमएचओ मनोज शर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान दूध, मावा, पनीर, आटा, बेसन, खाद्य तेल, घी, सूखा मेवा, मसाला की जांच की जा रही है। अभियान के दौरान डिकॉय आपरेशन भी किए जाएंगे। जांच दल द्वारा संस्थाओं का निरीक्षण कर नमूने लिए जाएंगे तथा फूड सेफ्टी एवं स्टैंडर्ड एक्ट 2006 एवं नियम 2001 के प्रावधानों के अनुसार मिलावटी माल को मौके पर ही नष्ट करने की कार्यवाही की जाएगी।
बिजली बंद रहेगी
चूरू. रख रखाव व मरम्मत के चलते मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती रहेगली। कनिष्ठ अभियंता अशोक ढाका ने बताया कि करणपुरा 33 केवी से संबंधित उपभोक्ताओं की प्रात: 9 से 11 बजे तक व भालेरी 33 केवी से संबंधित उपभोक्ताओं की 11 बजे से दोपहर एक बजे तक दो-दो घंटे तक कटौती होगी।
Published on:
21 Feb 2022 11:50 pm
बड़ी खबरें
View Allसमाचार
ट्रेंडिंग
