भाजपा सैन्य प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह राणा ने बताया कि दिल्ली में केंद्र सरकार के माध्यम से ये रक्षा सूत्र सेना के जवानों तक पहुंचेंगे। रविवार को भेजी गई राखियां सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, जगदलपुर, रायपुर जिलों से भी एकत्रित की गई हैं। इस दौरान हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष शालिनी राजपूत, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने, सीमा साहू, विभा अवस्थी, मिनी पाण्डेय, अनूप खेलकर आदि मौजूद थे।