7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Accident: बालोद में दर्दनाक हादसा, वाहन की ठोकर से ट्रैक्टर पलटा दो युवकों की मौत

CG Accident: दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान योगेश साहू (32) और देवेंद्र कुमार (30) के रूप में हुई है, जो कांकेर जिले के ग्राम डोकला के निवासी थे।

2 min read
Google source verification

बालोद

image

Love Sonkar

Apr 07, 2026

CG Accident: बालोद में दर्दनाक हादसा, वाहन की ठोकर से ट्रैक्टर पलटा दो युवकों की मौत

वाहन की ठोकर से ट्रैक्टर पलटा (Photo Patrika)

CG Accident: बालोद जिले के पुरूर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जगतरा (नेकुरा पुलिया) के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान योगेश साहू (32) और देवेंद्र कुमार (30) के रूप में हुई है, जो कांकेर जिले के ग्राम डोकला के रहने वाले थे।

पुलिस के अनुसार, दोनों युवक ट्रैक्टर में झटका तार और पोल लेकर फागुनदाह की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी, जिससे वाहन पलट गया और दोनों की मौके पर ही जान चली गई।

पुरूर थाना प्रभारी मनीष शेंडे ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक फरार हो गया है, जिसकी तलाश जारी है।

धमतरी से वरदान परामर्श सेवा समिति के शिवा प्रधान भी मौके पर पहुंचे और शवों को गुरूर चीरघर भिजवाने में सहयोग किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही, फरार वाहन की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार के खतरों की ओर इशारा करता है।

हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत

बालोद में जिला मुख्यालय से लगे ग्राम झलमला में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ एक कबाड़ी दुकान में सामान खाली करने के दौरान तीन मजदूर 11 केवी हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आ गए। इस हृदयविदारक घटना में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिनका उपचार अस्पताल में जारी है।

तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर

कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में जेजंरा बायपास मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को आमने-सामने टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की जान चली गई। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

बाइक सवार युवक हुंकरा से मुड़ाभाटा की ओर जा रहे थे। उसी दौरान अंबिकापुर की तरफ से कोयला लोड कर एक तेज रफ्तार ट्रेलर जेजंरा मार्ग पर आ रहा था। मुड़ाभाटा बायपास स्थित पुलिया के पास मोड़ पर दोनों वाहन आमने-सामने आ गए और जोरदार टक्कर हो गई।