15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रात में 28 साल के लड़के से मिलने आई 45 साल की महिला, पड़ोसी ने कमरे में देखा तो निकल गई चीख

मकान मालिक जब किराए पर रह रहे 28 वर्षीय युवक के कमरे में पहुंचा तो अंदर देखकर उसकी चीख निकल गई।

2 min read
Google source verification
window

रात में 28 साल के लड़के से मिलने आई 45 साल की महिला, पड़ोसी ने कमरे में देखा तो निकल गई चीख

मेरठ। जिले का एक ऐसी घटना हुर्इ कि जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। वहीं यह घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। अब आप भी सोच रहे होंगी कि ऐसा क्या हो गया। तो बता दें कि बीती रात मेडिकल थाना क्षेत्र में एक मकान मालिक जब किराए पर रह रहे 28 वर्षीय युवक के कमरे में पहुंचा तो अंदर देखकर उसकी चीख निकल गई।

यह भी पढ़ें : कैराना उपचुनाव की सबसे अमीर प्रत्याशी ने बताया, ‘इस तरह चुनाव में भाजपा की ही होगी जीत’

दरअसल, प्रवेश विहार के रहने वाले आनंद शर्मा ने करीब चार माह पहले अवनीश नाम के युवक को कमरा किराए पर दिया था। यह कमरा रेखा नाम की महिला ने दिलाया था। मकान मालिक आनंद के अनुसार अवनीश आविवाहित था और मजदूरी करता था। वहीं आनंद के पड़ोस में ही स्थित एक टावर के पास चंद्रसेन नामक युवक का परिवार भी रहता है और वह भी मजदूरी करता है। बताया जाता है कि चंद्रसेन की पत्नी रेखा और अवनीश के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गए थे।

यह भी पढ़ें : भाजपा प्रत्याशी के लिए जनसभा को संबोधित करने नूरपुर पहुंचेंगे सीएम योगी

बीती रात रेखा अवनीश के साथ उसके कमरे पर ही थी। वहीं अलगी सुबह जब कमरे में काफी देर तक कोई हलचल न हुई तो मकान मालिक आनंद अवनीश के कमरे में पहुंचा। जो कि अंदर से बंद था। आनंद ने जब कमरे की खिड़की खोलकर झांका तो उसकी चीख निकल गई। जिसके बाद उसने शोर मचाकर लोगों को बुलाया। दरअसल, कमरे में रेखा और अवनीश की लाश पड़ी हुई थी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने अवनीश (28) और रेखा (45) के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। जानकारी के मुताबिक रेखा चार बच्चों की मां थी, जिनमें एक पुत्र और पुत्री की शादी भी हो चुकी है।

यह भी पढ़ें : कार के अंदर छूट जाए चाबी तो इन ट्रिक से एक मिनट में दरवाजे करें अनलॉक

पुलिस के मुताबिक पहले अवनीश ने रेखा को सल्फास खिलाया और उसके बाद खुद सल्फास खा लिया। कमरे में दोनों के शव नीचे पड़े हुए मिले। सल्फास भी यहीं पड़ा हुआ मिला है। एसओ मेडिकल के मुताबिक प्रथम दृष्य से युवक और महिला द्वारा जहर खाकर जान देने की बात सामने आ रही है। मृतक के मकान मालिक आनंद ने घटना की तहरीर दी है।