
corona: ग्रामीण अंचल में तीन कोरोना पॉजिटिव मिले
नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में लगातार कोरोना वायरस के केस सामने आ रहे हैं। इस क्रम में रविवार को भी 8 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसके बाद जनपद में मरीजों की संख्या 167 पहुंच गई है। दरअसल, पिछले 24 घंटों में स्वास्थ्य विभाग को 129 टेस्ट रिपोर्ट प्राप्त हुईं। जिनमें से 121 रिपोर्ट नेगेटिव पाई गईं और आठ पॉजिटिव आई।
यह भी पढ़ें : इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करता है 'प्याज का सेवन'
जिला सर्विलांस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में 8 नए केस सामने आए हैं। जिनमें 5 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं। इनमें दादरी ब्लॉक के खंडेरा गांव का 24 वर्षीय युवक, ग्रेटर नोएडा के समीप नटों की मढैया गांव में 43 वर्षीय व्यक्ति, नोएडा के ममूरा गांव में 38 वर्षीय और 31 वर्षीय युवक, नोएडा के सेक्टर-30 में 40 वर्षीय महिला, नोएडा सेक्टर-31 के निठारी गांव में 31 वर्षीय युवक, नोएडा के सेक्टर-8 में 20 वर्षीय युवती और सेक्टर-10 में 50 वर्षीय व्यक्ति को संक्रमित पाया गया है।
अधिकारी ने बताया कि रविवार को 7 लोगों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। इनमें 36 और 70 वर्षीय दो महिलाएं शामिल हैं। जिनका इलाज दिल्ली के मैक्स अस्पताल और एम्स से हुआ है। इनके अलावा 20 वर्षीय युवती, 43 वर्षीय महिला, 39 और 42 वर्षीय व्यक्ती, एक 16 साल के किशोर को स्वस्थ होने के बाद शारदा अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। इसके साथ ही जनपद में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 101 हो गई है, जबकि 66 लोगों का इलाज अलग-अलग आइसोलेशन वार्ड में किया जा रहा है।
Updated on:
03 May 2020 06:52 pm
Published on:
03 May 2020 06:50 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
