
नोएडा. गौतमबुद्धनगर में बीते 24 घंटे कोविड-19 के 110 नए मामले सामने आए है। कोरोना वायरस की वजह से जनपद में अब तक 40 लोग काल के गाल में समा चुके हैं। वहीं, 24 घंटे में 235 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पतालों छुट्टी दी गई है। राहत की बात ये है की कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच गौतमबुद्धनगर में कोरोना के तकरीबन 80 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के ठीक होने वाले मरीजों के औसत आंकड़े से यह करीब 18 प्रतिशत ज्यादा है। जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित 79.8 प्रतिशत लोग उपचार के बाद स्वस्थ हुए हैं, जबकि जिले में संक्रमण से 0.9 प्रतिशत लोगों की मौत हो चुकी है।
जिला निगरानी अधिकारी डॉ. मनोज कश्यप ने बताया कि रविवार को कोविड-19 के 110 नए मामले सामने आए। उन्होंने बताया कि इनको मिलाकर जनपद में अब तक 4,750 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए जा चुके हैं, जिनमें 3,935 लोग उपचार के दौरान ठीक होकर घर जा चुके हैं। जबकि 773 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है।
जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि अबतक 71,769 लोगों की कोरोना वायरस की जांच उनके नमूने लिए गए हैं, जिनमें 4,750 लोग संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि गौतमबुद्धनगर में कोरोना वायरस की वजह से 376 निषिद्ध क्षेत्र बनाए गए हैं। जहां पर आवश्यक वस्तुओं व आवश्यक सेवाओं के अलावा लोगों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है। यहां पर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग सैनिटाइजेशन आदि का कार्य कर रहा है।
Published on:
27 Jul 2020 12:30 pm

बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
