
आज का वृषभ राशिफल, 27 अगस्त 2018: जानें आज का दिन वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा
नोएडा।वृषभ राशि के लोगों की कैसी है ग्रह दशा, किन मामलों में आज 27 अगस्त 2018 का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, घर, दफ्तर ऑफिस में कैसा बितेगा समय। दोस्तों और परिवार के बीच कैसे बैठाए सामंजस्य, आज निवेश करने में लाभ मिलेगा या हानी, शुभ समाचार के क्या हैं संयोग, मित्रों के साथ कैसा रहेगा आपका व्यवहार, छात्रों के लिए कैसा है आज का दिन, क्या कहते हैं आपके सितारे। किस राशि के जातकों को आज मिल रहा है लाभ। जानिए 27 अगस्त 2018 के मेष वृषभ राशिफल के स्पेशल अंक में।
ये भी पढ़ें: दैनिक राशिफलः जानिए आज किन राशि वालाें काे हाेगा धनलाभ आैर क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे
27 अगस्त 2018 आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा-
वृषभ रशि के जातक आज का दिन सावधानीपूर्वक बिताएं। आज किसी भी प्रकार के नए कार्य का प्रारंभ न करें। आज आप का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। खान-पान में विशेष ध्यान रखना हितकर है। ऑफिस में सभी कामों को जिम्मेदारी से निपटा लेंगे। साथ ही आस-पास के लोग भी आपकी मदद करेंगे। छात्रों को और तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को थोड़ा ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता है। माता-पिता का खास खयाल रखें।
27 अगस्त 2018 वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय-
वृषभ राशि के लोग आज मां दुर्गा की पूजा करें और लाल फूल चढ़ाएं। साथ ही आज गाय को गुड़ भी खिलाएं। आज आपको शांत रहने की जरूरत है। अपने उपर ज्यादा दबाव न लें।
Published on:
27 Aug 2018 09:37 am
