27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ABVP ने किया मिशन साहसी कार्यक्रम का आयोजन, छात्राओं को इस तरह सिखाए आत्मरक्षा के गुर, देखें तस्वीरें

अपने वक्तव्य में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्रीनिवास ने कहा कि इस मिशन साहसी के माध्यम से हम देश की बहन बेटियों को ये बताना चाहते हैं कि वो कमजोर नहीं हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 31 Oct 2018, 8:36 PM IST

abvp mission sahasi

कार्येक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। उसके बाद पिछले एक हफ्ते से ट्रेनरों के द्वारा गौतमबुद्ध नगर जिले के 50 विद्यालयों की 3000 से ज्यादा छात्राओं को आत्मरक्षा की जो ट्रेनिंग दी गई थी उसका छात्राओं के द्वारा सामूहिक प्रदर्शन किया गया।

abvp mission sahasi

इसके बाद एक नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिलाओं पर अत्याचार और उस अत्याचार से कैसे बचें। यह दर्शाते हुए एक बहुत सुंदर प्रस्तुति दी गई। अपने वक्तव्य में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्रीनिवास ने कहा कि इस मिशन साहसी के माध्यम से हम देश की बहन बेटियों को ये बताना चाहते हैं कि वो कमजोर नहीं हैं।  

abvp mission sahasi

उन्होंने मंच से बहन बेटियों के परिवार को भी ये संदेश दिया कि वो अपनी बेटियों को ये न बताएं कि किसी से आंख मिला कर बातें न करो या किसी मनचले को पलट कर जवाब न दो। बल्कि उन्हें ये बताएं कि आप अपनी रक्षा कैसे करें।

abvp mission sahasi

उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि मेरे देश की रक्षा मंत्री एक महिला है। विदेश मंत्री एक महिला है। लोकसभा अध्यक्ष भी एक महिला है।

abvp mission sahasi

एसएसपी अजयपाल शर्मा ने कहा कि छात्राओं को आत्मनिर्भर व स्वयंसिद्धा बनाने के लिऐ अखिल भारतीर विद्यार्थी परिषद् की यह मुहिम सराहनीय है।  

abvp mission sahasi

इस मुहिम से छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मिशन साहसी जरूरी है। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार सर्वेश कमार सिंह भी उपस्तिथ रहे।

abvp mission sahasi

कार्यक्रम का संचालन करने वाली टीम में अभय कुमार, प्रांत मीडिया संयोजक दीक्षान्त सूर्यंवंशी, जिला छात्रा प्रमुख भावना राठौर, प्रदेश सह मंत्री श्याम कौशिक , हरीश बैसोया, जिला संयोजक कुलदीप भाटी, अदिती, पिन्टू , विवेक, चेतन आदि रहे।