
नोएडा। लोकसभा चुनाव में कई जगहों पर सीट गवाने के बाद (Samajwadi Party) समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष (Akhilesh Yadav) अखिलेश यादव ने पार्टी की कार्यकारणी को भंग कर दिया था। अब वह उपचुनाव के बाद और दिवाली से ठीक पहले नई कार्यकारणी में सभी पदों पर पार्टी के नेताओं के नामों की (Announce) घोषणा कर सकते हैं। हालांकि सूत्रों की माने तो यह सूची (List) अखिलेश यादव बना चुके हैं। इसमें पार्टी के लिए जोरशोर से मेहनत में लगे नेताओं (Leader’s) के नाम शामिल है। यह लिस्ट नवरात्र में जारी की जानी थी, लेकिन इसे (By Election) उपचुनाव के चलते रोक दिया गया।
By Election के बाद इस दिन जारी कर सकते की नामों की सूची
वही पार्टी से जुड़े नेताओं ने बताया कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव नवरात्र पर ही उत्तर प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों की सूची जारी करना चाहते थे, लेकिन अब (By Election) उपचुनाव की वजह से इसे रोक दिया गया। पद के हिसाब से सूची बन चुकी है। इसमें पार्टी के लिए ग्राउंड पर काम करने वाले नेताओं के नाम भी शामिल है। वहीं अब उपचुनाव 21 अक्टूबर के बाद यह सूची जारी की जा सकती है। दिवाली (Diwali) के आसपास अखिलेश यादव द्वारा प्रदेश में (Party) पार्टी के जिलाध्यक्षों समेत पार्टी में अन्य पदों पर नेताओं के नाम जारी किये जा सकते हैं। इतना ही नहीं उपचुनाव में मेहनत कर बेहतर नतीजे लाने वाले नेताओं को राज्य इकाई में जगह मिल सकती है।
जिले में इन नेताओं को पद मिलने को लेकर चर्चा
वहीं जिलाध्यक्ष समेत पार्टी में अन्य पदों के लिए गौतमबुद्ध नगर से भी कई (SP)सपा नेताओं के नाम भी दौड़ में शामिल है। इन्हें प्रदेश से लेकर जिले में महत्वपूर्ण पद मिल सकते हैं। इनमें चर्चा है कि इन नेताओं के नाम सबसे आगे है। जिनमें एमएलसी नरेंद्र भाटी, पूर्व जिलाध्यक्ष फकीर चंद नागर, पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल यादव, राजकुमार भाटी, नोएडा से सुनील चौधरी और अशोक चौहान, व राघवेंद्र दुबे भी शामिल है।
Published on:
14 Oct 2019 11:19 am
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
