2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डंपिंग ग्राउंड के विरोध में चल रहे आंदोलन के समर्थन में आए अखिलेश यादव

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव हजारों लोगों के समर्थन में आ सकते हैं नोएडा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

sharad asthana

•

Updated: 12 Jun 2018, 11:51 AM IST

Akhilesh Yadav

Akhilesh

नोएडा। सेक्टर-123 में बन रहे डंपिंग ग्राउंड की लड़ाई तेज होती जा रही है। जहां नोएडा प्राधिकरण इसी हफ्ते इस डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा डलवाने की तैयारी में है, वहीं हजारों लोग इसको लेकर रोज प्रदर्शन कर रहे हैं। इस लड़ाई में अब राजनीतिक दलों के लोग भी कूद पड़े हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इसको लेकर विरोध में चल रहे आंदोलन के समर्थन का ऐलान किया है। उन्होंने सोमवार को अपने ट्विटर हैंडल पर इस बारे में अपने विचार भी रखे। इस ट्वीट में उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा। इसके बाद यह भी माना जा रहा हैं कि वह हजारों लोगों के समर्थन में नोएडा में भी कदम रख सकते हैं। वहीं, यह मुद्दा भाजपा के लिए अगले लोकसभा चुनाव में घातक साबित हो सकता है। इस वजह से लोगों में भाजपा के प्रति रोष देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: पत्रिका अभियान: डंपिंग ग्राउंड की वजह से 10% गिरे नोएडा में प्रॉपर्टी के दाम

यह किया ट्वीट

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया कि सत्ताधारियों को ‘स्वच्छ भारत' के साथ ही ‘स्वस्थ भारतीयों’ के बारे में भी सोचना चाहिए। नोएडा सेक्टर-123 में कूड़ा डंपिंग ग्राउंड के ख़िलाफ चल रहे आंदोलन का समाजवादी पार्टी समर्थन करती है। भाजपा 'स्वच्छ भारत' को सिर्फ दिखावे का इवेंट मानना छोड़े व त्रस्त जनता के रोष को समझे।

देखें वीडियो: डंपिंग ग्राउन्ड बनने से लोग को सेहत के साथ के साथ उठाना पड रहा है आर्थिक नुकसान

अखिलेश यादव से मिली थी एक टीम

दरअसल, प्रदर्शन कर रहे लोगों की एक टीम सोमवार को अखिलेश यादव से मिली थी। इनमें सपा नेता सुनील चौधरी और महेश भाटी भी शामिल थे। इस दौरान अखिलेश यादव को उन्होंने डंपिंग ग्राउंड से होने वाले नुकसान और इसकी विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद अखिलेश यादव ने आंदोलन काे समर्थन देने की घोषणा की। आपको बता दें कि इस आंदोलन में कांग्रेस नेता भी शामिल हो चुके हैं।

देखें वीडियो: धोखाधड़ी का शिकार महिला ने MSX बिल्डर के खिलाफ मुकदमा दर्ज़

इसी हफ्ते से कूड़ा डालने की तैयारी में प्राधिकरण

उधर, नोएडा प्राधिकरण सेक्टर-123 में इसी हफ्ते डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा डालने की तैयारी में है। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सोमवार को यहां गड्‌ढा खोदने का काम पूरा हो गया। यहां पर करीब 4500 मीटर गहरा गड्‌ढा खोदा गया है। वहीं, स्थानीय लोगों का डंपिंग ग्राउंड के खिलाफ विरोध भी तेज होता जा रहा है। लाठियां खा चुके प्रदर्शनकारी अब सांसद व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा और नोएडा के विधायक पंकज सिंह का घेराव करने की तैयारी में हैं। साथ ही इस मुद्दे पर आंदोलनकारियों ने 15 व 16 जून को नोएडा बंद का भी ऐलान किया हुआ है।

देखें वीडियो: किसानों का प्रदर्शन दूध और सब्जी सड़को पर फेंकी