26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नोएडा पहुंचे अखिलेश यादव, चौधरी रघुवीर सिंह प्रधान की प्रतिमा का किया अनावरण

अखिलेश यादव नोएडा के सेक्टर-121 में स्थित स्वर्गीय रघुवर प्रधान की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे। उन्होंने रघुवर प्रधान को याद किया। इस मौके पर अखिलेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी जमकर तंज कसा।

2 min read
Google source verification

नोएडा

image

Jyoti Singh

Aug 27, 2022

akhilesh_yadav_unveils_statue_of_chaudhary_raghuveer_singh_pradhan.jpg

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा सुप्रिमो अखिलेश यादव शनिवार को नोएडा पहुंचे। एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का भव्य स्वागत किया। इसके बाद अखिलेश यादव नोएडा के सेक्टर-121 में स्थित स्वर्गीय रघुवर प्रधान की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे। अपने संबोधन में उन्होंने रघुवर प्रधान को याद किया। वहीं इस मौके पर अखिलेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी जमकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि पांच साल तक सरकार चलाने वाले सीएम को ये पता ही नहीं चला कि कौन मंत्री बन गया। उन्होंने कहा कि भाजपा में सब कुछ भी सामान्य नहीं है।

तेजपाल सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया

बता दें कि शहर के सेक्टर-121 गढ़ी चौखंडी में स्थित नोएडा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में सपा नेता भरत प्रधान के पिता रघुवर प्रधान की प्रतिमा के अनावरण के बाद पूर्व सीएम अखिलेश यादव वहां उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। बता दें कि हाल ही में सर्फाबाद गांव में डीपी यादव ने अपने पिता महाशय तेजपाल सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया था। इस अवसर पर सपा के विधायक शिवपाल यादव बतौर अतिथि मौजूद थे। तय समय से तकरीबन एक घंटे से देरी से अखिलेश यादव गढ़ी चौखंडी पहुंचे। प्रशासन ने उनकी सुरक्षा के कडे़ इंतजाम किए थे।

कहा, मेरे लिए ये बड़ा भावुक क्षण

अपने संबोधन में अखिलेश यादव ने रघुवर प्रधान को याद किया। उन्होंने कहा कि मेरे लिए ये बड़ा भावुक क्षण है। वे चाहते थे कि एक शादी समारोह में शरीक होने के लिए मैं यहां आऊं लेकिन विडंबना देखिए कि शादी नहीं बल्कि मैं उनकी प्रतिमा का अनावरण करने के लिए आया हूं। अखिलेश ने कहा कि जो आया है, उसे जाना है। रघुवर प्रधान यहीं हैं। वे शरीर से बेशक चले गए हों लेकिन उनकी आत्मा हमेशा हमारे बीच रहेगी। इस अवसर पर भरत यादव के बेटे दीपांशु ने स्कूल के एक बच्चे द्वारा बनाए गए अखिलेश यादव के स्कैच को उन्हें भेट किया।