
Bhojpuri Holi Song 2022 : होली का जश्न मनाने की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। होली से पहले बाजारों में रंग गुलाल की जमकर बिक्री हो रही है। होली पर गुंजिया-पकोड़ी और भांग की ठंडाई के साथ गुलाल और रंगों की मस्ती तो होगी ही इसके साथ ही मस्ती भरे गाने भी लोगों को एक बार फिर से झूमने पर मजबूर कर देंगे। होली पर हिंदी फिल्मी गीतों के साथ अगर भोजपुरी गानों की बात न हो तो पर्व अधूरा सा लगता है। अगर आप भी होली के रंग में रंगने के लिए अपनी प्ले लिस्ट बना रहे हैं तो भोजपुरी गानों को न भूल जाएं। इसलिए आज हम आपको होली के ऐसे भोजपुरी गीतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो होली की मस्ती को दोगुना कर देंगे। आइये जानते हैं होली के उन टॉप गीतों के बारे में।
बुरा ना मानो होली है (Bura na mano holi hai)... भोजपुरी सिनेस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का गीत बुरा ना मानो होली है काफी लोकप्रिय है। यह गाना आपकी होली की पार्टी का मजा दोगुना कर देगा।
घसाई रंग सगरी (Ghasai rang sagri)... भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का मशहूर गाना घसाई रंग सगरी... को लोग होली पर बेहद पसंद करते हैं। इस गाने में पवन सिंह और अंजना सिंह की केमिस्ट्री आपको झूमने पर मजबूर कर देगी।
गाल रंगेगा (Gaal Rangega)... भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव का मशहूर गाना गाल रंगेगा... आपकी होली पार्टी में धमाल मचा देगा। खेसारी का वीडियो देखेंगे तो पार्टी में चार चांद लग जाएंगे।
चढ़ते फगुनवा दीदी के देवरा (Chadhte fagunva didi ke devra)... होली के माहौल और मदमस्त बनाने के लिए भोजपुरी गानों की मल्लिका यानी प्रियंका सिंह का फेमस गाना चढ़ते फगुनवा दीदी के देवरा... आपकी पार्टी होली के रस घोल देगा। इस गाने में देवर-भाभी की तीखी तकरार और प्यार बेहद आकर्षक है।
लखैरन के टोली (Lakhairan ke toli)... भोजपुरी एक्टर रवि लाल यादव और एक्ट्रेस का गीत लखैरन के टोली... होली की पार्टी करने वालों का फेवरेट है। अगर आप भी अपनी होली की टोली के साथ मस्ती करने का प्लान कर रहे हैं तो इस अपनी प्ले लिस्ट में जरूर शामिल करें।
पूरब टोला के होली (Purab tola ke holi)... प्रियंका सिंह का पूरब टोला के होली... गाना आपके जश्न के लिए एकदम परफेक्ट है। ये गाना आपके जश्न की मस्ती को दोगुना कर देगा।
होली में चोली के खोली (Holi main choli ke kholi)... खेसारी लाल यादव का होली में चोली के खोली... गाना होली के रंग में मदमस्त होने के लिए बेहद प्रसिद्ध है। खेसारी लाल के सुरों से सजा यह गाना को युवा वर्ग की पहली पसंद है।
Published on:
16 Mar 2022 05:36 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
