
west up bulletin@1 PM: यहां पढ़ें आज दिनभर की बड़ी खबरें
नोएडा. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में गुरुवार तड़के हुए सड़क हादसें में 3 लोगों की मौत हो गई। मिनी बस में सवार होकर करीब 40 मजूदर नेपाल से आ रहे थे। भरी मिनी बस बैराज रोड पर एक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे 9 लोग घायल हो गए। इनमें 5 की हालत नाजूक बताई जा रही है। वहीं दूसरी खबर अमरोहा हैै। क्राइम ब्रांन्च में तैनात एक सीओ ने टोलकर्मी के साथ में जमकर मारपीट की। साथ ही टोल को 30 मिनट के लिए फ्री करा दिया। वीडियो वायरल होने के बाद भी पुलिस के अधिकारी जांच की बात कह रहे है। मारपीट का यह मामला 30 जुलाई का है। वहीं तीसरी घटना मेरठ की है। यहां के मोरीपाड़ा मौहल्ले में हुए खूनी साम्प्रदायिक हुआ था। इस मामले का वीडियो वायरल हुआ था। भाजपा और हिन्दू संगठनों ने आरोपियों को पकड़ने की मांग की थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को पकड़ कर जेल भी भेजा है।
नेपाल से काम पर निकले थे, लेकिन बीच रास्ते में हो गया भयानक हादसा, 3 की मौत
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हुआ। नेपाल से मजदूरी के लिए काम करने जा रहे मजदूरों से भरी बस बैराज रोड पर एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में बस में सवार 40 मजदूरों में से 3 की मौत हो गई। जबकि इस हादसे 9 लोग घायल हो गए। यह हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस में घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने सभी घायलों को बस से निकालकर जिला अस्पताल बिजनौर में भर्ती कराया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:
यूपी पुलिस के अधिकारी ने टोल कर्मियों से की मारपीट, वीडियो वायरल
यूपी में लाख कोशिशों के बाद भी पुलिस के दामन पर लगने वाले दाग कम नहीं हो रहे है। अमरोहा में सीओ रैंक के अधिकारी पर टोल प्लाजा पर गुंडई करने का आरोप है। पुलिस के अधिकारी ने टोलकर्मी से मारपीट की। मारपीट का पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया है। दिल्ली लखनऊ हाइवे पर एन एच 24 पर स्थित टोल टेक्स पर क्राइम ब्रांच के सीओ 30 जुलाई की रात निजी कार से कही जा रहे थे। तभी रस्ते में पड़े टोल टैक्स पर टोल कर्मिओ ने उनकी गाड़ी को रोककर उनसे टोल मांग लिया। जिसके बाद गुस्साए सीओ ने टोल टैक्स पर बने केबिन में घुसकर टोल कर्मिओ के साथ मारपीट की। आधे घंटे से ज्यादा देर तक टोल फ्री करा दिया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:
मेरठ में हुए सांप्रदायिक बवाल का वीडियो वायरल होने से हड़कंप
मेरठ में सांप्रदायिक बवाल का वीडियो वायरल होने का मामला सामने आया है। कोतवाली क्षेत्र के मोरीपाड़ा मौहल्ले में हुए खूनी साम्प्रदायिक बवाल का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मचा हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद से भाजपा और हिन्दू संगठनों ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस पर दबाव डालना शुरू कर दिया है। सांप्रदायिक मारपीट की गूंज लखनऊ तक गूंजी। जिसका असर हुआ कि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मारपीट के एक आरोपी फैजान को गिरफ्तार कर लिया। बाकी तीन अन्य की तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:
Published on:
2 Aug 2018, 1:12 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.