1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Crime: बिहार के छात्र की नोएडा में हत्या, गलगोटिया यूनिवर्सिटी के पास पड़ा मिला शव

गलगोटिया यूनिवर्सिटी से बीएससी सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रहे यशस्वी राज का शव यूनिवर्सिटी से 500 दूर मिला। छात्र की मामा ने भांजे की हत्या का आरोप 6 दोस्तों पर लगाया है।

2 min read
Google source verification

नोएडा

image

Jyoti Singh

Oct 16, 2022

bihar_student_murdered_in_noida_dead_body_found_near_galgotias_university.png

बिहार के छात्र की नोएडा में हत्या

नोएडा की गलगोटिया यूनिवर्सिटी के पास बिहार के रहने वाले छात्र का शव मिलने से हड़कंप मच गया। छात्र पिछले 4 दिनों से लापता बताया जा रहा था। वहीं उसकी हत्या से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उन्होंने आरोप लगाया है कि यूनिवर्सिटी के ही 6 छात्रों ने मिलकर उनके बेटे की हत्या कर दी है। उनक आरोप है कि साथी लोकल छात्रों के साथ बेटे का साथ विवाद हुआ था। इसलिए वह बहाने से उसे बुलाकर ले गए और फिर हत्या कर दी। इस मामले में परिजनों ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। उधर, पलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एग्रीकल्चर बीएससी सेकंड इयर का छात्र

जानकारी के मुताबिक, 21 वर्षीय छात्र यशश्वी राज मूलरूप से पटना (बिहार) का रहने वाला था। वह नोएडा की गलगोटिया यूनिवर्सिटी में एग्रीकल्चर बीएससी सेकंड इयर का छात्र था और यूनिवर्सिटी में ही स्थित हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था। बताया जाता है कि गया था। उसके बाद हॉस्टल में नहीं पहुंचा। खबर जब परिजनों को हुई तो उन्होंने 13 अक्टूबर को बेटे के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट दिल्ली में रहने वाली छात्र की मामी ने दर्ज करवाई। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली की यूनिवर्सिटी से करीब 500 मीटर की दूरी पर एक नाले में किसी युवक का शव पड़ा मिला है।

यह भी पढ़े - CM योगी का अहम फैसला, अब हिंदी में पढ़ाई कर इंजीनियर और डॉक्टर बनेंगे छात्र

यूनिवर्सिटी के 6 छात्रों पर हत्या का आरोप

सूचना पर जब पुलिस और परिवार के लोग पहुंचे तो शव की पहचान यशश्वी राज के रूप में की गई। परिवार के लोगों का आरोप है कि उनके बेटे को यूनिवर्सिटी में ही पढ़ने वाले 6 छात्रों ने मार डाला है। वहीं यशश्वी राज के मामा आशुतोष का कहना है कि करीब सात दिन पहले यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले कुछ लोकल छात्रों के साथ उनके भांजे का विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी बात से गुस्साए छात्रों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके भांजे को बहाने से दनकौर कस्बे लाकर उसकी हत्या की और शव को यूनिवर्सिटी से कुछ दूरी पर नाले में फेंक दिया। उन्होंने पुलिस से जांच कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़े - अपराधी से शक्ल मिलने पर आबू धाबी में हिरासत में लिए गए कारोबारी प्रवीण शर्मा की घर वापसी

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई

मृतक छात्र के मामा ने बताया कि दिवाली पर घर जाने के लिए उनके भांजे ने ट्रेन का टिकट भी बुक किया था। पिछले कुछ समय से यशश्वी राज की परीक्षाएं चल रहीं थी। वह हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था और शनिवार, रविवार को उनके पास दिल्ली आ जाता था। उन्होने कहा कि भांजे का दोस्तों से विवाद की उन्हें जानकारी थी। आरोप है कि इसीलिए उनके भांजे की हत्या की गई है। मामले पर एसएचओ दनकौर राधा रमण सिंह ने कहा कि लापता छात्र की पुलिस कई दिनों से तलाश कर रही थी। उसका शव यूनिवर्सिटी से कुछ दूर मिला है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Story Loader