CM योगी का अहम फैसला, अब हिंदी में पढ़ाई कर इंजीनियर और डॉक्टर बनेंगे छात्र
लखनऊPublished: Oct 16, 2022 12:04:05 pm
मध्यप्रदेश की तर्ज पर यूपी में भी मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई हिंदी भाषा में कराई जाएगी। इसके लिए पुस्तकों के अनुवाद का काम पूरा कर लिया गया है।


अब इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में
मध्यप्रदेश की तर्ज पर अब प्रदेश सरकार ने भी मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई हिंदी भाषा में कराए जाने का फैसला लिया है। ऐसा प्रदेश में हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए किया जाएगा। बता दें कि प्रदेश सरकार हमेशा से ही भारतीय भाषाओं को बढ़ावा देने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाती रही है। इस कड़ी में योगी सरकार ने फैसला लिया है कि प्रदेश के सभी मेडिकल और इंजीनियरिंग संस्थानों में अंग्रेजी के अलावा हिंदी भाषा में पढ़ाई करने का विकप्ल भी रखा जाएगा। इसके लिए पुस्तकों के अनुवाद का काम भी पूरा कर लिया गया है। जल्द ही ये व्यवस्था प्रदेश में लागू कर दी जाएगी।