
भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट
नोएडा। किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा ने गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय के अनुमोदन के बाद किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी घोषित की। इसमें 12 प्रदेश उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री और 11 मंत्री शामिल हैं। इनमें पश्चिमी यूपी के 4 नेताओं को किसान मोर्चा का प्रदेश पदाधिकारी बनाया है। इनमें पार्टी के पुराने कार्यकर्ता नोएडा के गिझौड़ ग्राम निवासी ब्रजपाल चौहान को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है।
ब्रजपाल चौहान वेस्ट यूपी की क्षेत्रीय समिति में भी सदस्य भी रह चुके हैं। इसके साथ ही नोएडा के ही गांव हाजीपुर निवासी महेश अवाना को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। वहीं भंगेल निवासी अमित त्यागी को किसान मोर्चा में सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनके अलावा मेरठ के संजय त्यागी को प्रदेश उपाध्यक्ष, संभल के अवधेश यादव को भी प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। आपको बता दें कि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा भी पश्चिमी यूपी के गाजियाबाद के निवासी हैं।
इन नेताओं में बताया जाता है कि ब्रजपाल चौहान और अमित त्यागी पूर्व भाजपा विधायक नवाब सिंह नागर के करीबी रहे हैं। वहीं महेश अवाना को पूर्व सांसद अशोक प्रधान के करीबी नेताओं में गिना जाता है। आपको बता दें कि पिछले महीने ही पार्टी ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र व नोएडा विधायक पंकज सिंह को भाजपा उत्तर प्रदेश किसान मोर्चा का प्रदेश प्रभारी बनाया था। अब इसके बाद प्रदेश कार्यकारिणी घोषित की गई है।बताया जा रहा है कि पंकज सिंह को किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी देने से नोएडा के किसानों की समस्याओं को हल करने में प्राथमिकता मिलेगी।
यह भी देखें-जब भाजपा विधायक के गले में डाल दिए सांप
सूत्रों के मुताबिक 2019 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। इसी के तहत अब सभी मोर्चा और प्रकोष्ठों की कार्यकारिणियां घोषित की जा रही हैं।
Published on:
10 Aug 2018 03:56 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
