25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Agar Malwa / यूपी में चुनावी जीत का जश्न, यहां निकाली वाहन रैली

यूपी में चुनावी जीत का जश्न, यहां निकाली वाहन रैली

उत्तर प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा द्वारा विजय हासिल के बाद भाजपा किसान मोर्चा द्वारा छावनी आतिशबाजी की
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अगार मालवा

•

image

Gopal Swaroop Bajpai

•

Updated: 2 Dec 2017, 2:08 PM IST

patrika

BJP Kisan Morcha,Vehicle Rally,

आगर-मालवा. उत्तर प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा द्वारा विजय हासिल किए जाने के बाद शुक्रवार सुबह १० बजे भाजपा किसान मोर्चा नगर मंडल द्वारा छावनी नाका चौराहे पर आतिशबाजी की गई। इसके बाद शहर में एक वाहन रैली निकाली गई जो शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए निकली।

बस स्टेंड पर किसान मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत भी किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य करण सिंह यादव, नगर मंडल अध्यक्ष दिनेश परमार, महामंत्री बगदुराम चौहान, उपाध्यक्ष रानूराज नरवाल, जगदीश गवली, विक्रम बोडाना, एल्डरमेन अशोक प्रजापत, प्रकाश शर्मा आदि उपस्थित थे। जानकारी मीडिया प्रभारी अतुल राजपूत ने दी।


रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक
आगर-मालवा. जिला एड्स नियंत्रण समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को विश्व एड्स दिवस पर जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जागरूकता रैली को जिला चिकित्सालय परिसर में सीएमएचओ डॉ. बीएस बारिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली शहर के मार्ग तहसील चौराहा, बस स्टैंड, बड़ोद चौराहा, सरकारवाड़ा से होते हुए पुन: जिला चिकित्सालय पहुंची जहां मानव शृंखला बनाई गई। इस अवसर पर सीएस डॉ. डीएस परमार, सर्जन डॉ. संजय शर्मा, आरएमओ डॉ. शशांक सक्सेना सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

जन अभियान परिषद ने मनाया एड्स दिवस
विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जन अभियान परिषद के तत्वावधान प्रधानमंत्री कौशल विकास केन्द्र पर एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें एकीकृत जांच परामर्श केंद्र आगर के परामर्शदाता ज्ञानचंद मालवीय मुख्य अतिथि थे। मालवीय ने एड्स व उसके नियंत्रण के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर श्रीराम यादव, ऋषि तिवारी, अनीता उमठ, दशरथ मालवीय आदि उपस्थित थे। आभार पूजा परमार ने माना।

वन्दे मातरम् का हुआ गायन
आगर-मालवा. माह के प्रथम कार्य दिवस 1 दिसंबर को कलेक्टोरेट में एडीएम एनएस राजावत की उपस्थिति में वन्दे मातरम का गायन किया गया जिसके बाद कार्यालयीन कामकाज आरंभ किया गया। इस अवसर पर जिला योजना अधिकारी डॉ. सुनील चौहान सहित कलेक्टर कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।