1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा के ये पूर्व केंद्रिय मंत्री जिताएंगे कैराना लोकसभा उपचुनाव!

लंबी बैठक में लिया गया फैसला आैर भी कर्इ बड़े नेताआें को दी गर्इ जिम्मेदारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 2 May 2018, 1:32 PM IST

bjp news

नोएडा।गौरखपुर में हार से सबक लेने के बाद अब पश्चिम उत्तर प्रदेश में कैराना लोकसभा आैर नूरपुर विधानसभा उपचुनाव में जीत के लिए भाजपा ने अपनी कमर कसनी शुरू कर दी है।इसके लिए पार्टी नेताआें की लंबी बैठकों का दौर जारी है। हाल ही में भाजपा की एक बैठक गाजियाबाद में भी हुर्इ।घंटों चली इस बैठक के बाद पार्टी ने रणनीति तैयार कर कैराना लोकसभा आैर नूरपुर उपचुनाव की जिम्मेदारी पार्टी बड़े नेताआें को सौंपी गर्इ है।साथ ही उन्हें जीत के परिणाम लाने के आदेश दिए गये है।

इस पूर्व केंद्रिय मंत्री को सौंपी गर्इ सबसे बड़ी जिम्मेदारी

कैराना लोकसभा आैर बिजनौर नूरपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए पार्टी संगठन की आेर से बड़ी जिम्मेदारी पूर्व केंद्रिय मंत्री संजीव बालियान को सौंपी गर्इ है। संजीव बालियान को कैराना आैर नूरपुर का चुनावी प्रभारी बनाया गया है। वहीं उनके साथ चुनावी जिम्मेदारी सहयोगी के रूप में प्रदेश मंत्री देवेंद्र सिंह आैर अशाेक मोगा को सहप्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया है। जानकारी के अनुसार यह फैसले पार्टी के बड़े नेताआें ने गाजियाबाद में हुर्इ बैठक में लिए गये। जिसके बाद से कैराना लोकसभा आैर नूरपुर विधानसभा उपचुनाव में बूथ लगवाने से लेकर वोट प्रतिशत बढ़ाने का काम संजीव बालियान कराएंगे। यह करने के लिए पार्टी की आेर से एक अलग टीम गठित की गर्इ है। जिसका सुपरवीजन खुद संजीव बालियान करेंगे।

विधानसभा उपचुनाव में ये तीन नेता करेंगे बड़ा काम

वहीं सूत्रों की माने तो उपचुनाव में नूरपुर विधानसभा के लिए पूर्व केंद्रिय मंत्री के साथ ही पश्चिम यूपी भापजा के पूर्व अध्यक्ष आैर पंचायत राज्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह आैर क्षेत्रिय महामंत्री सूर्यप्रकाश पाल को जिम्मेदारी सौंपी गर्इ है। इसके साथ ही सभी मंत्री आैर नेताआें को पार्टी की आेर से काम शुरू करने के आदेश जारी कर दिये गये है। हालांकि अभी तक नूरपुर विधानसभा उपचुनाव में टिकट किस को दिया जाएगा। यह तय नहीं हो सकेंगा।