
पीएम आैर सीएम के खिलाफ नारेबाजी करने वाले को भाजपा ने दिया ये इनाम!
नोएडा।देश के प्रधानमंत्री आैर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नारेबाजी करने वाले को भाजपा ने एक बड़ा इनाम दिया है।दरअसल नारेबाजी करने वाले शख्स को भाजपा महानगर का महामंत्री बनाया गया है।वहीं अब एसटी-एससी एक्ट को लेकर विरोध प्रदर्शन में पीएम आैर सीएम के खिलाफ नारेबाजी का वीडियो वायरल हो चला है।इसमें महानगर महामंत्री बनाये गये।राजन नारेबाजी करते दिख रहे है। वहीं अब महामंत्री ने इसकी शिकायत सिहानी थाने में दी है।जहां उसने आरोप लगाया है कि फर्जी वीडियो बनाकर उसका फोटो लगाया गया है।
अब इस दिग्गज नेता पर भी लग रहे यह आरोप
दरअसल महानगर जिला अध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी पर आरोप लग रहे है कि वह अपने चहेतों को पद दिला रहे है। इन्हीं में से राजन वाल्मीकि भी एक है। जिसे बिना कुछ जाने महानगर महामंत्री बना दिया गया है।वहीं पद मिलने के बाद से 58 सेकंड का एक वीडियो सोशल साइट पर जमकर शेयर किया जा रहा है।इसमें महानगर महामंत्री राजन वाल्मीकि एससी-एसटी एक्ट को लेकर पीएम आैर सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नारेबाजी करता दिख रहा है।वहीं राजन को महामंत्री बनने का कुछ भाजपा सदस्य भी दबी जुबान में विरोध कर रहे है।वहीं महामंत्री राजन वाल्मीकि का कहना है कि उसका यह फर्जी वीडियो बनाकर वायरल किया जा रहा है।उसने कभी भी पीएम आैर सीएम के खिलाफ नारेबाजी नहीं की है।वहीं इसी को लेकर महामंत्री ने तीन लोगों के खिलाफ सिहानी थाने में नमजद शिकायत दी है।इसमें उन्होंने फर्जी वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया है।वहीं महामंत्री ने पार्टी के ही सर्क्रिय सदस्य मनोज वर्मा पर भी आरोप लगाया है।आैर अपनी शिकायत में शामिल किया है।जिसको लेकर पार्टी में एक धड़ा अलग हो गया है।
Published on:
03 Jan 2019 01:26 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
