9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी मंत्रीमंडल के विस्तार के दौरान भाजपा के ये विधायक गरीबों को खिला रहे थे खाना, समर्थक हुए मायूस, जानिए क्यों

मुख्य बातें गरीबों को कपड़े देने के साथ ही खिलाया खाना मंत्रीमंडल में जगह न मिलने पर मायूस हुए समर्थक व शहरवासी

2 min read
Google source verification

नोएडा

image

Nitin Sharma

Aug 21, 2019

pankajsingh.jpg

नाेएडा। उत्‍तर प्रदेश की योगी सरकार (UP CM Yogi Adityanath) के मंत्री मंडल का बुधवार को जिस समय विस्तार किया जा रहा था। उस समय हाईटेक सिटी नोएडा विधानसभा में भाजपा विधायक पंकज सिंह गरीब लोगों को खाना खिला रहे थे। इसबीच लखनऊ के राजभवन में योगी मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले विधायकों की लिस्ट जारी की गई। इसमें पंकज सिंह का नाम न होने से समर्थकों के साथ ही विधानसभा क्षेत्र के लोगों में मायूसी छा गई।

PersonofTheWeek: फ्लैट बायर्स और किसानों की समस्याएं निपटाना मेरे लिए अहम- BJP MLA पंकज सिंह

गरीबों को खाना खिलाने के साथ ही दिये कपड़े

दादी की रसोई के चार साल पूरे होने पर बुधवार को विधायक पंकज सिंह ने समाजसेवी अनूप खन्ना के साथ गरीबों को खाना खिलाया । इस दौरान उन्होंने गरीबों को कपड़े भी भेंट किये। वहीं सीएम योगी के मंत्री मंडल के विस्तार को लेकर लोगों को आस थी कि इसमें पंकज सिंह को भी कैबिनेट में जगह मिल सकेंगी, लेकिन योगी के मंत्री मंडल में शामिल विधायकों की लिस्ट आने पर समर्थकों के साथ ही विधानसभा क्षेत्र के लोग भी मायूस हो गये। वहीं बता दें कि पंकज सिंह ने दादी की रसोई चलाने वाले अनूप खन्ना के साथ ही एक स्टॉल शुरू कराया था। इसका खर्च वह खुद वहन करते है। इसमें भी गरीबों को पांच रुपये में पेट भर खाना दिया जाता है।

मासूम की इस छोटी सी गलती से नाराज चाचा ने ईद पर दी ऐसी खौफनाक सजा, परिवार में मचा कोहराम- देखें वीडियाे

मंत्री मंडल में इतने विधायकों को किया गया शामिल

वहीं बता दें कि सीएम योगी के मंत्री मंडल का विस्तार किया गया है। इसमें छह मंत्रियों का प्रमोशन किया गया है। वहीं 17 विधायकों को मंत्रीमंडल में शामिल किया गया है। इनमें महेंद्र सिंह, अनिल राजभर, भूपेंद्र सिंह, सुरेश राणा, राम नरेश अग्निहोत्री, कमलारानी वरुण ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। वहीं कपिल देव अग्रवाल, सतीश द्विवेदी, अशोक कटारिया, वहीं नील कंठ तिवारी, राम चौहान, रवींद्र जायसवाल ने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ ली। अनिल शर्मा, महेश गुप्ता, आनंद स्वरूप शुक्ला, विजय कश्यप, गिराज सिंह धर्मेश, लाखन सिंह राजपूत, चौधरी उदय भान सिंह, नीलिमा कटियार, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, रामशंकर सिंह पटेल व अजीत सिंह पाल ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली।