13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नोएडा में कर्मचारियों का भारी बवाल; सड़कों पर आगजनी और पत्थरबाजी, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

नोएडा में निजी कंपनी कर्मचारियों का वेतन विवाद को लेकर हिंसक प्रदर्शन। पत्थरबाजी और आगजनी के बाद पुलिस का एक्शन। सीएम योगी ने दिए जांच के निर्देश।

less than 1 minute read
Google source verification

नोएडा

image

Imran Ansari

Apr 13, 2026

नोएडा में कर्मचारियों का भारी बवाल

नोएडा: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक केंद्र नोएडा में आज उस वक्त स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब कई निजी कंपनियों के सैकड़ों कर्मचारियों का गुस्सा अपनी मांगों को लेकर फूट पड़ा। अपनी मेहनत की कमाई यानी सैलरी न मिलने और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव से नाराज कर्मचारी सड़कों पर उतर आए। देखते ही देखते विरोध प्रदर्शन ने हिंसक रूप अख्तियार कर लिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की और कई स्थानों पर सड़कों को जाम कर दिया। गुस्साए कर्मचारियों द्वारा निजी वाहनों और सार्वजनिक संपत्ति में तोड़फोड़ करने की भी खबरें आई हैं। कुछ जगहों पर प्रदर्शनकारियों ने आगजनी और पत्थरबाजी की, जिसके कारण सामान्य यातायात पूरी तरह ठप हो गया। माहौल बिगड़ता देख भारी संख्या में पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े।