4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा के फायरब्रांड विधायक संगीत सोम का चौंकाने वाला बयान, कहा- ये बनेंगे अगले प्रधानमंत्री

भाजपा के फायरब्रांड विधायक संगीत सोम ने किया मुजफ्फरनगर के शिव चौक स्थित कांवड़ शिविर का उद्घाटन

2 min read
Google source verification
sangeet som

sangeet som

नोएडा। अगले लोकसभा चुनाव के लिए सभी दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके साथ ही नेताओं के बयान भी आने लगे हैं। साथ नए प्रधानमंत्री को लेकर भी कयास लगाए जाने लगे हैं। ऐसे में भाजपा के फायरब्रांड विधायक ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है।

यह भी पढ़ें:अमर सिंह बनाएंगे नई पार्टी, सपा का यह पूर्व बाहुबली विधायक भी आएगा साथ!

मुजफ्फरनगर के शिव चौक पर किया कांवड़ शिविर का उद्घाटन

जहां भाजपा को टक्‍कर देने के लिए सभी प्रमुख दल एक होने लगे हैं, वहीं भाजपा ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसको लेकर कांवड़ यात्रा में भी सियासत देखने को मिल रही है। इस यात्रा के सहारे कई नेता अपना वोटबैंक तलाश रहे हैं। शुक्रवार रात को भाजपा के फायरब्रांड विधायक संगीत सोम मुजफ्फरनगर के शिव चौक स्थित कांवड़ शिविर का उद्घाटन करने पहुंचे। वहां उन्‍होंने कहा कि 2019 में नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्‍होंने कहा कि भोले बाबा के आशीर्वाद से 2019 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी फिर प्रधानमंत्री बनेंगे।

यह भी पढ़ें: अमर सिंह बनाएंगे नई पार्टी, जयाप्रदा इस दिग्‍गज सपा नेता के क्षेत्र से लड़ेंगी चुनाव!

दो साल में बदल गया कांवड़ यात्रा का माहौल

कार्यक्रम के दौरान उन्‍होंने कहा कि जब तक उत्‍तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार रही। तब तक कांवड़ यात्रा पर कई तरह के प्रतिबंध लगते रहे। डीजे पर प्रतिबंध लगा दिया गया। शिवभक्‍तों को ई तरह के प्रतिबंध झेलने पड़े। अब भाजपा सरकार आने के बाद माहौल बदल गया है। दो साल से कावंड़ यात्रा का मौहाल पूरी तरह बदल गया है। अब खुल कर डीजे बज रहे हैं।

यह भी पढ़ें: चुनाव जीतने के लिए इस नेता ने दोस्‍त की पत्‍नी का ऐसे किया इस्‍तेमाल, कहानी जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

चर्चा में रहा बयान

उन्‍होंने कहा कि बदले हुए माहौल से कांवड़िए खुश हैं। इससे भाेलेबाबा भी प्रसन्‍न हैं। उनके आशीर्वाद से नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे। वहीं, उनके इस बयान से एक बार उनको चर्चा में ला दिया है। शनिवार को वेस्‍ट यूपी में उनका यह बयान काफी चर्चा में रहा। कई टीवी चैनलों पर उनका यह बयान छाया रहा।

देखें वीडियो: महागठबंधन : भाजपा के खिलाफ इस जगह की कैंटीन में हुई थी 18 पार्टियों की मीटिंग

Story Loader