राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि मुलायम सिंह के करीबी रह चुके अमर सिंह नई पार्टी बनाने वाले हैं। इसके लिए उन्हें भाजपा से भी सपोर्ट मिल रहा है। हालांकि, वह चुनाव मैदान में उतरेंगे या नहीं, इस बारे मे अभी कोई कुछ नहीं बोल रहा है लेकिन जयाप्रदा के चुनाव लड़ने पर जरूर कयास लगाए जा रहे हैं। सियासी गलियारों में एक बार फिर से फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा के चुनाव लड़ने की चर्चा जोरों पर है। माना जा रहा है कि वह रामपुर से फिर से अपना भाग्य आजमा सकती हैं। वह यहां से लगातार 10 साल तक सांसद भी रह चुकी हैं। वह आजम खान के खिलाफ बयान भी दे चुकी हैं।