इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर भी कावड़ियों का सबसे फेमस गाना चल रहा है। जिसमें कांवड़ियों ने मुख्यमंत्री योगी को हीरो बनाया है और यह गाना कांवड़ में चलने वाले ज्यादातर DJ पर सुनने को मिल रहा है। यही नहीं, कांवड़ यात्रा देखने आए लोग भी इस गाने को गुनगुनाने लगते हैं। गाने के बोल हैं ‘DJ बजवा दिये योगी ने, रंग जमा दिया योगी ने…’।