19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Noida / अमर सिंह बनाएंगे नई पार्टी, सपा का यह पूर्व बाहुबली विधायक भी आएगा साथ!

अमर सिंह बनाएंगे नई पार्टी, सपा का यह पूर्व बाहुबली विधायक भी आएगा साथ!

सपा के एक बड़े नेता के साथ मिलाकर बना सकते हैं पार्टी, भाजपा भी कर सकती है सपोर्ट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

sharad asthana

•

Updated: 5 Aug 2018, 11:49 AM IST

amar singh

अमर सिंह बनाएंगे नई पार्टी, सपा का यह पूर्व बाहुबली विधायक भी आएगा साथ!

नोएडा। अगले लोकसभा चुनाव में एक बार फिर अमर सिंह बड़ी भूमिका में नजर आ सकते हैं। चर्चा चल रही है क‍ि वह नई पार्टी बनाने जा रहे हैं और इसके लिए उन्‍होंने कवायद भी तेज कर दी हैं। बताया जा रहा है क‍ि इसमें उनके साथ सपा के एक दिग्‍गज नेता भी जुड़ सकते हैं। चर्चा यह भी है कि उनके साथ पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के एक बाहुबली पूर्व विधायक भी साथ आ सकते हैं। यह भी सपा से विधायक रह चुके हैं। फिलहाल यह अपना पिछला चुनाव हार गए थे।

यह भी पढ़ें:Mission 2019: कांग्रेस अब संघ की शाखाओं को जवाब देने के लिए करने जा रही यह काम

भाजपा की भी मिलेगी मदद

कभी सपा संस्‍थापक के काफी करीब रह चुके अमर सिंह भी लोकसभा चुनाव की जंग में कूदने की तैयारी में हैं। बताया जा रहा है क‍ि उन्‍हें इसके लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की भी मदद मिलेगी। पहले यह भी कयास लगाए जा रहे थे कि अमर सिंह और जयाप्रदा भाजपा में शामिल हो जाएंगे। हालांकि, अब चर्चा यह है कि अमर सिंह अपनी नई पार्टी बनाएंगे। इसमें उनके साथ समाजवादी पार्टी (सपा) के बड़े नेता भी शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है क‍ि अब उनकी पार्टी में दाल नहीं गल रही है। यह भी चर्चा चल रही है कि उनके साथ में वेस्‍ट यूपी के पूर्व विधायक भी जुड़ सकते हैं। यह सपा से विधायक रह चुके हैं। फिलहाल यह पिछला विधानसभा चुनाव हार गए थे। यह अपनी पत्‍नी को अलीगढ़ से चुनाव लड़ना चाहते हैं, जबक‍ि इनकी नजर वेस्‍ट यूपी की ही एक सीट पर है।

यह भी पढ़ें: महागठबंधन:भाजपा के खिलाफ इस जगह की कैंटीन में हुई थी 18 पार्टियों की मीटिंग

रामपुर से चुनाव लड़ सकती हैं जयाप्रदा

इसके साथ ही यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि नई पार्टी के गठन के बाद अमर सिंह की टीम लोकसभा चुनाव में महागठबंधन को टक्‍कर देगी। साथ ही फिल्‍म अभिनेत्री और पूर्व सांसद जयाप्रदा फिर से मैदान में उतर सकती हैं। वह माना जा रहा है क‍ि जयाप्रदा रामपुर से सपा को टक्‍कर दे सकती हैं। वह रामपुर से 2004 से लगातार दस साल तक सांसद रह चुकी हैं।

यह भी पढ़ें:चुनाव से पहले सीएम योगी को आतंकियों की चेतावनी, अगली बार इस शहर में दिखे तो होगा बुरा अंजाम!