
महागठबंधन:भाजपा के खिलाफ इस जगह की कैंटीन में हुई थी 18 पार्टियों की मीटिंग
मुरादाबाद: कांग्रेस प्रवक्ता मिफ अफजल एक निजी प्रोग्राम में शिरकत करने मुरादाबाद पहुचे। पत्रकारों से बात करते हुए मीम अफजल ने कहा कि गठबंधन के सूत्रधार कांग्रेस पार्टी ही है। कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्लियामेंट की कैंटीन में बैठक बुलाई थी। जिसमे 18 पार्टियों के नेताओ ने शिरकत की थी। महागठबंधन की शुरुवात करने वाली कांग्रेस पार्टी है। कुछ लोगो से खुली बातचीत होती है, कुछ लोगो से बातचीत चल रही है। महागठबंधन में कांग्रेस पार्टी का रहना बहुत जरूरी है और हम पूरी कोशिश कर रहे है।सभी राजीतिक पार्टियों के बीच बातचीत का बहुत अच्छा सिलसिला है गठबंधन। गठबंधन के लिए सभी पार्टियों के लोग काम कर रहे है।
कांग्रेस के घटे जनाधार पर ये कहा
राजनीति में सभी राजीतिक पार्टियों के इतिहास में ऐसा समय आता है कभी पार्टी घटती है और कभी पार्टी बढ़ती है। 1989 में भाजपा 2 पर थी आज कहा है। कांग्रेस को भी झटका लगा है और कांग्रेस पार्टी यह मानती है कि जनता के झटकों से हमेशा सीखने को मिलता है। इस बार देश की जनता ने तय कर लिया है कि भाजपा को रवाना करना है और विपक्ष का जो गठबंधन है उसकी सरकार लानी है।
असम मामले में ये बोले
भाजपा आरोप लगा रही है कि कांग्रेस असम में घुसपैठियों का समर्थन का रही है। इस पर सफाई देते हुए मीम अफजल ने कहा कि 1985 में यह प्रक्रिया कांग्रेस लेकर आई थी। उस समय कांग्रेस पार्टी को भी बहुत कुछ सहना पड़ा था। बाद में आसाम कॉर्पोरेशन(आसू) ने खुद इसको खत्म कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में ओर आदेश पर यह काम चल रहा है। लेकिन राजनाथ सिंह और अमित शाह के बयानों से लगता है कि भाजपा ने यह तय ही नही किया कि उसको क्या करना है।
भाजपा पर लगाया ये आरोप
भाजपा को लगता है कि उसको एक नया मुद्दा मिल गया है। लेकिन यह फैसला सरकार को नही करना है कि कौन इस मुल्क का नागरिक है कौन नही है। सुप्रीम कोर्ट ने जो ओब्जर्बर बनाया है जिसकी देख रेख में सारा काम चल रहा है वही तय करेगा। भाजपा इसको बड़ा मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही है जैसे देश की बाकी पार्टियां देश के खिलाफ काम कर रही है। भाजपा हर महीने क्या रोज एक नया मुद्दा लेकर आ रही है। भाजपा सस्ती राजनीति के लिए ऐसे मुद्दे उछाल रही है। हमे किसी के प्रमाण पत्र की जरूरत नही है कि हम देश द्रोही है या देश प्रेमी। देश की जनता बहुत अच्छी तरह से समझ गयी है कि कौन देश द्रोही है कौन देश प्रेमी।
Published on:
04 Aug 2018 05:35 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
