खुफिया एजेंसियों को सीएम योगी के आतंकी संगठनों के निशाने पर होने की जानकारी मिली है। जिसके बाद उनकी सुरक्षा और भी कड़ी कर दी गई है। साथ ही यह विषय अब लोगों के बीच चर्चा का विषय भी बना हुआ है। दरअसल, मध्य प्रदेश की खुफिया एजेंसी द्वारा जारी किए गए अलर्ट में यह कहा गया है कि नोएडा, गाजियाबाद समेत एनसीआर में कुछ युवकों को सीएम योगी पर हमले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसके बाद यह भी कहा जा रहा है कि यूपी और दिल्ली-एनसीआर में उन पर हमला करने की आशंका है। 15 अगस्त को अगामी स्वतंत्रता दिवस पर हमले की वारदात को अंजाम देने की योजना हो सकती है।