1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विधायक पति की मौत के बाद उपचुनाव में मिली थी हार, अब पार्टी ने दिया ये बड़ा इनाम

पति लोकेंद्र चौहान थे भाजपा के कद्दावर नेता, लगातार दो बार से थे विधायक। सड़क हादसे में हुई थी मौत।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 4 Aug 2018, 3:53 PM IST

cm yogi

विधायक पति की मौत के बाद उपचुनाव में मिली थी हार, अब पार्टी ने दिया ये बड़ा इनाम

बिजनौर। जिले के नूरपुर से विधानसभा क्षेत्र से पति की मौत के बाद उपचुनाव में भाजपा प्रत्यशी रहीं अवनि सिंह पर एक फिर पार्टी ने भरोसा जताया है। दरअसल प्रदेश की योगी सरकार ने अब उन्हें उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग का सदस्य मनोनीत किया है। अवनि सिंह सरकार द्वारा कुल 21 सदस्यों को आयोग का सदस्य मनोनीत किया है। इनके अलावा नोएडा की पूर्व विधायक व भाजपा नेता विमला बाथम को अध्यक्ष और सुषमा सिंह को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। गौरतलब है कि नूरपुर विधानसभा उपचुनाव में सभी विपक्षी पार्टियों द्वारा संयुक्त प्रत्याशी खड़ा करने से अवनि सिंह को 5200 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था।

यह भी पढ़ें-उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष बनी इस भाजपा नेत्री से जुड़ी इन बातों को नहीं जानते होंगे आप

अब चुनाव के दो महीने बाद पार्टी ने एक बार फिर उन्हें एक बार फिर नई जिम्मेदारी सौंपी है। अवनि सिंह को सरकार द्वारा राज्य महिला आयोग का सदस्य बनाये जाने पर क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। शुक्रवार को हुई घोषणा के बाद लोगों को पता चला कि पार्टी ने अवनि सिंह को एक बार फिर से मौका देते हुए जनता की सेवा के लिए राज्य महिला आयोग का सदस्य मनोनीत किया है। इसके बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अवनि के घर पर पहुंचकर उनको बधाई दी।

यह भी पढ़ें-लोकसभा चुनाव से पहले इस जिले में 6वीं बार पहुंचकर सीएम योगी ने युवाओं को एक बार फिर दिया तोहफा

हम आपको बता दे कि लखनऊ जाते समय सीतापुर सड़क हादसे में अवनि सिंह के पति व तत्कालीन भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान की मौत के बाद भाजपा ने मृतक विधायक की पत्नी अवनि सिंह को नूरपुर उपचुनाव में टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा था। इस सीट पर 28 मई को मतदाताओं ने घरों से निकलकर जन प्रतिनिधि चुनने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए मतदान किया था।

यह भी देखें-योगी आदित्यनाथ ने छठी बार नोएडा में आकर किया यह ऐलान

मतदान के बाद इस सीट पर 31 मई को हुई मतगणना के बाद इस सीट पर गठबंधन और सपा के प्रत्याशी नईमूल हसन ने जीत दर्ज की थी। इस सीट पर सपा प्रत्याशी ने 95000 वोट लेकर 5200 वोटों से भाजपा की प्रत्याशी अवनि सिंह को हराया था। इस सीट पर हार मिलने के बाद फिर से पार्टी ने अवनि सिंह को एक बार फिर से महिला आयोग का सदस्य घोषित कर दिया है। इस सदस्यता को लेकर गांव आलमपुरी में रह रही अवनि सिंह से फोन पर सम्पर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन किसी कारण से उनका फोन रिसीव नही हुआ।