किसानों का कहना है कि जेवर में बीते 3 साल से सर्किल रेट नहीं बढ़ा है। इतना ही नहीं, बीती 18 मई को जेवर एयरपोर्ट क्षेत्र में पड़ने वाले 16 गांवों को शहरी क्षेत्र में बदल दिया गया है, जबकि ये विशुद्ध रूप से देहात है। यहां कोई भी बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं, न कॉलेज है और न हॉस्पिटल। फिर ये शहरी क्षेत्र कैसे हो गया।