14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुशायरे में तोड़ा पाकिस्तान का विश्व रिकॉर्ड, यहां लगातार 102 घंटे तक चला मुशायरा

दादरी में बना मुशायरे का विश्व रिकॉर्ड

2 min read
Google source verification

नोएडा

image

lokesh verma

Nov 03, 2018

noida

मुशायरे में तोड़ा पाकिस्तान का विश्व रिकॉर्ड, यहां लगातार 102 घंटे तक चला मुशायरा

नोएडा. विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए दादरी में 'ए वतन तेरे लिए' नाम से सबसे बड़े कवि सम्मेलन मुशायरे का आयोजन किया गया। इस कवि सम्मेलन- मुशायरे में 702 कवि और शायर हिस्सा लिया। 28 अक्टूबर से शुरू हुए 102 घंटे तक चले इस कवि सम्मेलन का समापन शुक्रवार को किया गया। बता दें कि दिन-रात चले इस कवि सम्मेलन में कवियों को सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रोताओं की भीड़ देखने को मिली। इस मौके पर श्रीलंका के मशहूर क्रिकेटर सनथ जयसूर्या भी दादरी पहुंचे।

UP पुलिस ने गोली मारकर 25 हजार के इनामी बदमाश को किया पस्त, देखें वीडियो-

बता दें कि मुशायरा कवि सम्मेलन में पाकिस्तान ने विश्व रिकॉर्ड बनाया था। पाकिस्तान ने 60 घंटे मुशायरा कर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। पाकिस्तान के इसी रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र के कोट गांव में में 28 अक्टूबर को कवि सम्मेलन की शुरुआत हुई थी। इस मौके पर 702 कवियों और शायरों ने दिन-रात अपनी कविताओं और शायरी की प्रस्तुति दी।

मुशायरे के दौरान छज्जा गिरने से मची भगदड़ के बाद पथराव, एक महिला समेत 5 घायल

कवि सम्मेलन के आयोजनकर्ताओं ने दावा किया है कि यह यह कवि सम्मेलन-मुशायरा दुनिया का सबसे बड़ा मुशायरा सम्मेलन है। 102 घंटे तक चले इस आयोजन में देशभर से कवियों और शायरों ने शिरकत कर दुनिया को शांति और एकता का संदेश दिया है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश में बढ़ती अराजकता को खत्म कर देश में सुख-शांति स्थापित करना है। इसलिए इस मुशायरे का नाम 'ए वतन तेरे लिए' मुशायरा कवि सम्मेलन रखा गया है। उन्होंने बताया कि मुशायरा कवि सम्मेलन में अब तक का वर्ल्ड रिकॉर्ड लगभग 60 घंटे तक का पाकिस्तान के नाम है। इसी रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए हमने इस सबसे बड़ मुशायरे का आयोजन किया है। आयोजकों का कहना है कि मुशायरे के दौरान वर्ल्ड रिकॉर्ड (आईबीआर) की टीम भी पहुंची थी। वह मुशायरे से संबंधित पूरी जानकारी अपने साथ ले गई। जांच के बाद नए रिकॉर्ड की घोषणा कर दी जाएगी।

“राफेल” सौदे के मुद्दे पर राहुल गांधी को उनकी चाची ने दी ये सलाह, देखें वीडियो-