2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Exclusive: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के प्रस्तावक बने बसपा के ये दिग्गज विधायक

मुख्य बातें बसपा विधायक पूर्व में रह चुके हैं कांग्रेस नेता पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने राजस्थान से राज्यसभा सदस्य के लिए किया नामांकन

less than 1 minute read
Google source verification

नोएडा

image

Nitin Sharma

Aug 14, 2019

news

नोएडा। देश के प्रधानमंत्री रहे डॉ मनमोहन सिंह को कांग्रेस अब राजस्थान से राज्यसभा सदस्य बनाने की तैयारी में जुट गई है। इसके लिए उन्होंने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। वहीं यहां से बसपा विधायक डॉ मनमोहन सिंह पूर्व प्रधानमंत्री के प्रस्तावक बने। यह विधायक राजस्थान के नदबई विधायक होने के साथ ही हाईटेक शहर नोएडा के निवासी हैं। इतना ही नहीं वह पूर्व में कांग्रेस नेता भी रह चुके हैं।

यह गैंग जनरेट करता है New Code Word और फिर बदमाश देते हैं हत्या की वारदात को अंजाम

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राज्यसभा में किया नामांकन

दरअसल राजस्थान से राज्यसभा सदस्य बनने के लिए कांग्रेस से पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने मंगलवार को नामांकन किया। पूर्व प्रधानमंत्री के नामांकन में नदबई विधानसभा से बसपा विधायक जोगिंदर सिंह अवाना प्रस्तवाक बने। इसके साथ ही राजस्थान के बहुजन समाज पार्टी के छह विधायकों ने समर्थन दिया।

Video: पानी भरने गई दलित युवती के साथ युवकों ने की छेड़छाड़ तो एसपी के पास पहुंचे भीम आर्मी कार्यकर्ता

बसपा सुप्रीमों ने तीन दिन पहले की थी समर्थन की घोषणा

राजस्थान के नदबई विधानसभा से बसपा विधायक जोगिंदर सिंह अवाना नोएडा के सेक्टर- 50 निवासी है। विधायक जोगिंदर सिंह अवाना ने बताया कि बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने तीन दिन पहले ही कांग्रेस के लिए बसपा विधायकों के समर्थन की घोषणा कर दी थी। उनके आदेश पर राजस्थान में सभी बसपा विधायकों ने कांग्रेस को पूर्ण समर्थन दिया।

वहीं बता दें कि विधायक जोगिंदर सिंह अवाना कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे है। वह कांग्रेस छोड़कर ही बसपा में शामिल हुए थे। जिसके बाद बसपा टिकट पर जोगिंदर सिंह अवाना ने राजस्थान के नदबई विधानसभा में चुनाव लड़कर भारी मतों से जीत दर्ज कर विधायक बने।

Story Loader