18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Buddha Purnima 2019: 18 मई को 502 वर्ष बाद बन रहा दुर्लभ योग, इन राशि वालों के बनेंगे बिगड़े काम

-इस वर्ष बुुद्ध पूर्णिमा (buddha purnima date and time) शनिवार, 18 मई 2019 (budh purnima 2019) को है -इसी दिन महात्मा गौतम बुद्ध (gautam budh) के रूप में भगवान विष्णु के 9वें अवतार का जन्म हुआ था

2 min read
Google source verification

नोएडा। सनातन धर्म के अनुसार वैशाख मास (vaishakh purnima) की पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा (buddha purnima 2019) के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष बुुद्ध पूर्णिमा (budha purnima 2019) शनिवार, 18 मई 2019 (budh purnima date) को है। इसी दिन महात्मा गौतम बुद्ध (gautam budh) के रूप में भगवान विष्णु के 9वें अवतार का जन्म हुआ था। वहीं लाल मंदिर के पुजारी पं. विनोद शास्त्री का कहना है कि इस वर्ष बुद्ध पूर्णिमा (lord buddha) पर मंगल-राहु और शनि-केतु का दुर्लभ योग बन रहा है। ऐसा दुर्लभ योग 502 वर्ष पूर्व बना था। इसके चलते बुद्ध पूर्णिमा ((buddha purnima time)) का महत्व इस वर्ष और भी बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें : आज का पंचांग 17 मई 2019: जानिए कब है शुभ मुहूर्त और आज की चौघडियां

205 वर्ष बाद फिर बनेगा ऐसा दुर्लभ योग

पंडित जी के अनुसार 16 मई 1517 में मंगल-राहु की युति मिथुन में थी और शनि-केतु की युति धनु राशि में थी। इस संयोग में ही बुद्ध पूर्णिमा (buddha purnima 2019) का त्यौहार मनाया गया था। जिसके बाद अब 18 मई 2019 को ऐसा ही योग बन रहा है। वहीं ये योग आगे 205 वर्ष बाद 2 जून 2224 को बनेगा।

यह भी पढ़ें : 17 मई शुक्रवार का मेष वृष मिथुन कर्क सिंह कन्या तुला वृश्चिक धनु मकर कुंभ और मीन राशि का राशिफल

सुबह 4:10 बजे से रात 2:41 बजे तक रहेगी बुद्ध पूर्णिमा

बता दें कि इस वर्ष बुद्ध पूर्णमा (budh purnima 2019) 18 मई की सुबह 4.10 बजे से शुरू होकर रात को 2.41 बजे तक रहेगी। इसी दिन से वैशाख मास के स्नान भी समाप्त हो जाएंगे। वहीं शास्त्रों में बताया गया है कि पूर्णिमा पर पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए। इस दिन व्रत कर गरीबों को धन का दान भी करना चाहिए। साथ ही भगवान सत्यनारायण की कथा भी करानी चाहिए। इसके अलावा लोगों को शिवलिंग पर तांबे के लोटे से जल चढ़ानकर ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जाप करना चाहिए।